बच्चों के लिए मिनटों में तैयार करें इटालियन रेड सॉस पास्ता

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 09:49 AM (IST)

पास्ता खाने में टेस्टी होने के चलते सभी को अच्छा लगता है। खासतौर पर बच्चों की फेवरेट डिश में से एक माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस विकेंड में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो आप इटालियन रेड सॉस पास्ता ट्राई कर सकती है। सब्जियों से तैयार होने से इसके सेवन से बच्चों को सभी जरूरी तत्व भी आसानी से मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

पास्ता- 250 ग्राम (उबला हुआ)
प्याज- 1 (कटा हुआ)
शिमला मिर्च- 1 (कटी हुई)
लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच 
टमाटर- 3-4 
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
जैतून का तेल- 2 बड़े चम्मच
टोमैटो सॉस- 1/2 कटोरी
चीज- 1 कप (कसा हुआ)
नमक- स्वादानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले एक पैन में पानी और टमाटर डालकर 5-7 मिनट तक उबालें।
2. अब इनका छिलका उतार कर मिक्सी में गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
3. अब पैन में तेल गर्म करके प्याज, लहसुन पेस्ट, शिमला मिर्च सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
4. अब इसमें टमाटर पेस्ट, काली मिर्च, टोमैटो सॉस, नमक, चिली फ्लेक्स, 1/2 पानी डालें।
5. मिश्रण को मिक्स करके 5-10 मिनट तक पकाएं।
6. अब इसमें पास्ता डालकर मिलाएं।
7. 2-3 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें।
8. इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर चीज से गार्निश करें।
9. लीजिए आपका रेड सॉस पास्ता बन कर तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static