इन हड्डियां कारणों से होती है हड्डियां कमजोर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 06:10 PM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ सेहत संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि हड्डियां कमजोर होना। एेसे में इन्हें हैल्दी रखने के लिए सही डाइट और लाइफस्टाइल का होना बहुत जरूरी है। वहीं, कुछ लोग एेसी गलतियां कर बैठते है जिसका हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी हड्डियां जल्दी कमजोर हो जाती है। 

हड्डियां कमजोर होने के कारण 

अंधेरे में अधिक समय बिताना
बंद कमरे में सारा दिन रहना या फिर अंधेरे में अधिक समय बिताने से भी हड्डियां कमजोर होती है। इससे शरीर को विटामिन डी की कमी होने लगती है। 

अधिक शराब का सेवन 
PunjabKesari
अधिक शराब का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर में कैल्शियम एब्जॉर्ब करने की क्षमता कम हो जाती है। कैल्शियम कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है।

 अधिक वजन
जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनके पैरों पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे हड्डियां कमजोर होती है। 

 ज्यादा नमक का सेवन
PunjabKesari
कुछ लोग खाने में ज्यादा नमक खाना पसंद करते है जिससे उनकी हड्डियां समय से पहले ही कमजोर होने लगती है। दरअसल, ज्यादा नमक खाने से शरीर से कैल्शियम यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है और चोट लगने पर टूट भी सकती है। 

स्मोकिंग 
स्मोकिंग करने से बोन्स टिशू को नुकसान पहुंचता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static