जोड़ों में दर्द का कारण Uric Acid, ये खाया तो बढ़ जाएगी समस्या

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 09:12 PM (IST)

नारी डेस्कः यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक वेस्ट पदार्थ है, जो “प्यूरिन” नाम के तत्व के टूटने से बनता है। सामान्यता किडनी इसे पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है लेकिन जब यह ज्यादा बनने लगे या शरीर से ठीक से बाहर न निकले तो खून में इसका स्तर बढ़ जाता है। इसे हाई यूरिक एसिड या Hyperuricemia कहते हैं जब ये बढ़ते हैं तो शरीर में क्रिस्टल की तरह ही जमा होने लगते हैं अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो यह जोड़ों में दर्द, सूजन, गाउट और किडनी स्टोन की समस्या भी दे सकती है। 

यूरिक एसिड बढ़ने के सामान्य लक्षण

पैर के अंगूठे, टखने, घुटने या उंगलियों में तेज दर्द
जोड़ों में सूजन और लालगी रहे तो
सुबह आपको स्टिफनेस महसूस हो।
बार-बार दर्द के अटैक आए
कुछ लोगों में किडनी स्टोन की समस्या भी हो जाती है।
PunjabKesari

घरेलू उपाय जो मदद कर सकते हैं

ये उपाय हल्के बढ़े यूरिक एसिड में सहायक हो सकते हैं, लेकिन दवा बंद करने या गंभीर दर्द में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
खूब पानी पिएंः दिन में लगभग 2.5–3 लीटर पानी पीना यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
नींबू पानीः सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना कुछ लोगों में फायदेमंद माना जाता है।
चेरी या जामुनः चेरी, ब्लैक चेरी और जामुन में सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं, जो Gout के अटैक कम करने में मदद कर सकते हैं।
अजवाइन और मेथीः रातभर भिगोई हुई मेथी या थोड़ी अजवाइन का सेवन कुछ लोगों को राहत देता है।
वजन नियंत्रित रखेंः मोटापा यूरिक एसिड बढ़ा सकता है। धीरे-धीरे वजन कम करना लाभकारी हो सकता है।
नियमित हल्की एक्सरसाइजः चलना, योग और स्ट्रेचिंग फायदेमंद हैं। बहुत भारी वर्कआउट अचानक शुरू न करें।

किन चीजों से परहेज करना चाहिए

इन खाद्य पदार्थों में प्यूरिन ज्यादा होता है और ये यूरिक एसिड बढ़ा सकते हैं  इसे बिलकुल बंद करे या काफी हद तक इसका इस्तेमाल कम करें।
लाल मांस (मटन, बीफ) लीवर, कलेजी जैसे organ meat, सार्डिन, एन्कोवी जैसी कुछ मछलियां ना खाएं। 
शराब, खासकर बीयर, मीठे कोल्ड ड्रिंक और हाई फ्रुक्टोज वाले पेय
ज्यादा चीनी और पैकेज्ड जूस का सेवन भी ना करें।
बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें। 
दालें और राजमा (पूरी तरह बंद जरूरी नहीं, लेकिन संतुलन रखें)
पालक, मशरूम, फूलगोभी का सेवन भी ना करें।
ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से भी परहेज करें।

यूरिक एसिड में क्या खाना बेहतर है?

लो-फैट दूध और दही
ताजे फल खाएं
खीरा, लौकी, तोरी जैसी सब्जियां।
ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस।
नारियल पानी, विटामिन-C वाले फल जैसे संतरा, आंवला

कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए

अगर जोड़ों में बहुत तेज दर्द या सूजन हो।
बार-बार अटैक आ रहे हों।
पेशाब में जलन या किडनी स्टोन की समस्या हो।
यूरिक एसिड लगातार बढ़ा हुआ हो तो डॉक्टर ब्लड टेस्ट और जरूरत पड़ने पर दवा जैसे Allopurinol या Febuxostat दे सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static