शादी के 12 साल बाद इंडस्ट्री के क्यूट Couple बनने वाले हैं मम्मी-पापा!

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 11:40 AM (IST)

नारी डेस्क : इंडस्ट्री के क्यूट और पावर कपल Ravi Dubey और Sargun Mehta एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहें। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शादी के 12 साल बाद यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। फैंस में खुशी की लहर है, हालांकि अब तक दोनों ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खबरें

हाल ही में रवि दुबे और सरगुन मेहता को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया, जिसके बाद प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज हो गईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल पैरेंटहुड की ओर कदम बढ़ाने वाला है। इस कथित स्पॉटिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

PunjabKesari

कब हुई थी शादी?

अगर ये खबरें सच साबित होती हैं, तो रवि और सरगुन शादी के 12 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी और तब से ही उन्हें इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कपल्स में गिना जाता है। फिलहाल दोनों की चुप्पी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

यें भी पढ़ें : पैर बताते हैं आपकी सेहत का राज, दिखें ये 6 संकेत तो हो जाएं सतर्क

 

इंडस्ट्री का पावर कपल

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। आज सरगुन पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, वहीं रवि बॉलीवुड में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। रवि दुबे जल्द ही रणबीर कपूर की Ramayana में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसे उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है। इसके अलावा, दोनों का अपना प्रोडक्शन हाउस Dreamiyata भी है, जिसके तहत कई सफल प्रोजेक्ट्स सामने आए हैं।

यें भी पढ़ें : नींद की गोलियों में ऐसा क्या होता है, जिससे लग जाती है लत? ये 5 बातें जो कर देंगी हैरान

 

फैंस को इंतजार

फिलहाल, कपल की ओर से पुष्टि का इंतजार है। क्या वाकई रवि दुबे और सरगुन मेहता अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं? फैंस को जल्द ही खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static