रणवीर सिंह की एक्टिंग ने जीता दिल, फिल्म देख फैंस की आंखों में आए आंसू

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 04:11 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' सिनेमाघरों में आ चुकी है। पहले ही दिन से थिएटर्स के बाहर फिल्म देखने के लिए भारी भीड़ दिखाई दी। लोग रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सहित हर किसी की परफॉर्मेंस देखकर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को फैंस खूब प्यार दे रही हैं।

PunjabKesari

रणवीर की एक्टिंग को मिला खूब प्यार

यही नहीं, रणवीर सिंह की धांसू परफॉर्मेंस देखकर फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। कई ने तो फिल्म को ब्लॉकबस्टर तक कह दिया है। एक्टर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म रिएक्शन के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

PunjabKesari

वहीं, एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'रणवीर सिंह की '83' देखने गया लेकिन वो दिखाई ही नहीं दिए। स्क्रीन पर सिर्फ कपिल देव ही थे। शानदार ट्रांस्फॉर्मेशन। मैं हैरान हूं। एक टीम कास्ट जो कोई भी कारनामा कर सकती है। मेरे रोंगटे इस तरह खड़े हो गए कि मानो मैं '83' रीलिव कर रहा हूं।'

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखकर काफी इमोशनल हूं। इंटरवल में मेरी आंखें नम हो गई। फिल्म में जितने भी करैक्टर्स हैं, उन्होंने एक्टिंग नहीं की बल्कि अपने किरदार को जीया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह हमेशा ही दमदार और शानदार दिखाई दिए।' एक यूजर ने लिखा, "आप एक सुपरस्टार हैं, आपके अभिनय के लिए कोई शब्द नहीं है। इस एक भावना का वर्णन करने के लिए धन्यवाद।"

PunjabKesari

वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "#83TheFilm सेल्युलाइड पर एक मास्टरपीस है। यह अब तक का सबसे अच्छा स्पोर्ट्स बायो पिक है। यह #भारत के लिए खुशी, मुस्कान, आंसू और गर्व की भावना लेकर आया है। #DontMissOut"

PunjabKesari

चलिए आपको दिखाते हैं रणवीर सिंह की फिल्म पर बॉलीवुड स्टार के रिएक्शन...

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static