रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद समय रैना का शो हुआ कैंसिल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2025 - 03:12 PM (IST)

नारी डेस्क: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में "इंडियाज गॉट लेटेंट" शो के दौरान रणवीर ने एक अश्लील सवाल पूछा, जिसके बाद उनका और समय रैना का नाम विवादों में आ गया। रणवीर द्वारा की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद अहमदाबाद में होने वाला समय रैना का शो रद्द कर दिया गया।

रणवीर की विवादित टिप्पणी

समय रैना का शो हमेशा अपने बोल्ड कंटेंट के लिए चर्चा में रहता है, और इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी मौजूद थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछा, "क्या आप पूरी जिंदगी रोज अपने पेरेंट्स को इंटीमेट होते देखना चाहेंगे या फिर एक बार उन्हें जॉइन करना चाहेंगे?" यह सवाल बेहद आपत्तिजनक था और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

PunjabKesari

सभी तरफ से आलोचना

 रणवीर की इस टिप्पणी को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। इसके बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि वह इस प्रकार की बातें नहीं करना चाहते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह भी कहा कि वह कॉमेडी के क्षेत्र में नहीं हैं और जो भी उन्होंने शो में कहा, वह उन्हें नहीं कहना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने कच्ची उम्र में मां बनने का किया फैसला, जानिए कौन-कौन हैं List में शामिल

शो रद्द करने का निर्णय

 रणवीर की इस टिप्पणी का असर समय रैना के शो पर भी पड़ा है। अहमदाबाद में 19 और 20 अप्रैल को होने वाला समय रैना का शो अब रद्द कर दिया गया है। यह शो अहमदाबाद के औडा स्थित शेला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला था, जिसे एक इवेंट कंपनी सूरत से आयोजित कर रही थी। शो के टिकट 999, 1499 और 2500 रुपये में बिक रहे थे। अब बुक माई शो ने अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शो की बुकिंग भी बंद कर दी है।

 

कई हस्तियों ने जताई नाराजगी

रणवीर की टिप्पणी के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने गुस्सा जाहिर किया है। बी-प्राक ने रणवीर के साथ पॉडकास्ट करने का निर्णय भी रद्द कर दिया। मुकेश खन्ना ने कहा कि ऐसे लोगों को गधे पर बैठाकर घुमाना चाहिए, वहीं अन्नू कपूर, रवि किशन, मीका सिंह और शैलेष लोढ़ा ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त की है।

रणवीर की टिप्पणी ने न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके करीबी दोस्त समय रैना के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, और इसके परिणामस्वरूप शो को रद्द करना पड़ा है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static