रणवीर की ड्रेस में नजर आई रानी, यूजर्स ने किए ट्रोल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 06:22 PM (IST)

बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म मर्दानी2 को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में  पुलिस अफसर की भूमिका अदा कर रही है रानी इस समय ट्रोर्ल्स का शिकार हो रही है। रानी के ट्रोल होने का कारण उनका रोल नहीं बल्कि उनकी ड्रेस है। 

PunjabKesari,nari

हाल ही में रानी मुखर्जी ने डिजाइनर सब्यसाची का एक सूट पहना। जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही है लेकिन उनकी ड्रेस का कपड़ा पूरी तरह से रणवीर सिंह के कुर्ते से मैच कर रहा है। रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर यह कुर्ता पहना था। अब उसी स्टफ में रानी भी दिखाई दी। बस उसके बाद ट्रोर्ल्स ने रानी के साथ डिजाइनर पर भी ट्रोल करना शुरु कर दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Rani Mukerji Chopra in Sabyasachi. #Sabyasachi #RaniMukerjiChopra #RaniMukerji #TheWorldOfSabyasachi

A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on Nov 23, 2019 at 7:31pm PST

 

ड्रेस पहने हुई रानी की फोटो सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसे देख कर लोग रणवीर सिंह की कॉपी बोल रहे है। एक यूजर ने लिखा- ये तो रणवीर सिंह के कुर्ते का बचा हुआ कपड़ा है। प्लीज कुछ नया करो। उसने एनिवर्सरी पर पहना था। एक ने कहा - ये ड्रेस रणवीर सिंह ने पहले पहनी थी। रानी ने कॉपी की है। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने लिखा ये एकदम लोकल पीस है। यह तो किसी लोकल मार्केट से मिल जाएगा। 

 

PunjabKesari,nari

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी की फिल्म मर्दानी-2 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Related News

static