फिर से चर्चा में आई राम रहीम की हनीप्रीत, डेरा पर चलती है बाबा की इस राजदार की हुकूमत!
punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 12:34 PM (IST)

नारी डेस्क: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की ‘फरलो' दी गई है। सिंह बुधवार की सुबह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आय, जिसे रिसीव करने खुद हनीप्रीत पहुंची। हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा बाबा की सबसे खास और अहम राजदार है, बाबा के पिछे डेरे पर उसकी ही हुकूमत चलती है। अब राम रहीम के रिहा होते ही हनीप्रीत के एक बार फिर चर्चे होने लगे। चलिए बताते हैं उसके बारे में विस्तार से।
मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली प्रियंका तनेजा 1996 में पहली बार डेरे के स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने के लिए आई थी। राम रहीम जब लड़कियों को आर्शीवाद देने के बहाने उसके स्कूल में आया तो उसकी प्रियंका तनेजा यानी हनीप्रीत पर पड़ी। कुछ वक्त के बाद ही राम रहीम ने प्रियंका तनेजा को अपने वश में कर लिया और उसे नया नाम दे दिया हनीप्रीत। देखते ही देखते हनीप्रीत बाबा की सबसे अहम राज़दार बन गई। गुरमीत उस पर इतना मेहरबान था कि उसे कभी डेरे से बाहर नहीं जाने दिया। उसकी पढ़ाई लिखाई सब डेरे में ही करवाई गई।
राम रहीम ने 14 फरवरी 1999 को हनीप्रीत की शादी सत्संग में विश्वास गुप्ता से करा दी, लेकिन ये शादी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। इसके बाद बाबा ने हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित किया। 2011 में विश्वास गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर राम रहीम के कब्जे से उसकी पत्नी यानी हनीप्रीत को मुक्त कराने की मांग की थी। गुप्ता ने राम रहीम पर हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था।
हनीप्रीत ने राम रहीम के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में एक्टिंग और डायरेक्शन किया।
राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के दौरान वह कोर्ट रूम से लेकर जेल भेजे जाने तक साये की तरह राम रहीम के साथ नजर आई थी। 2022 में पैरोल पर बाहर आने के बाद गुरमीत राम रहीम ने अपनी शिष्या हनीप्रीत का नामकरण रूहानी दीदी के तौर पर भी कर डाला था, दावा तो यह भी किया गया था कि बाबा हनीप्रीत को अपनी गद्दी पर बैठा सकता है। सिंह अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के काफी अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है।