Rakhi Sawant के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड आदिल ने लुटाया प्यार, गिफ्ट किया सोने का फोन

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 05:40 PM (IST)

 बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने 25 नवंबर को यानी कल अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड के साथ 1 नहीं पूरे 4 केक काटे, साथ ही आदिल ने उन्हें बेहद कीमती तोहफा भी दिया। गिफ्ट को जानने के बाद राखी सावंत के फैंस हैरान हो सकते हैं। दरअसल आदिल ने राखी सावंत को गोल्ड का मोबाइल फोन गिफ्ट किया है। 

PunjabKesari

राखी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर शेयर की जानकारी

राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर किया है , इसमें राखी कहती हैं, 'मेरा तोहफा तो देखो, जो मेरी जान ने दिया है।' इसके बाद वह गिफ्ट बॉक्स खोलकर दिखाती हैं, जिसमें गोल्ड से जड़ा एक मोबाइल फोन नजर आता है। राखी सावंत वीडियो में कहती हैं, '24 कैरेट गोल्ड का फोन ।' इसके बाद राखी सावंत अपने गोल्ड के फोन से पोज देती है। सोशल मीडिया पर उनका ये गोल्ड फोन की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राखी के फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें नए फोन की बधाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी के रह चुके हैं कई बॉयफ्रेंड्स

 आदिल से पहले राखी बिग बॅास 15 में पति रतिश के साथ आई थी। बिग बॅास के घर में उनका यह रिश्ता टूट गया। राखी सावंत ने दीपक कलाल के साथ भी रिश्ता और शादी करने की खबरें उड़ाई थीं। साल 2009 में राखी का स्वयंवर हुआ था। राखी ने इलेश पारुंजवालाको हमसफर बनाया। यह रिश्ता भी टूट गया। अभिषेक अवस्थी के साथ राखी ने नच बलिए का हिस्सा बनीं। दोनों का अफेयर भी रहा। लेकिन राखी ने सभी के सामने अभिषेक को थप्पड़ मारा और रिश्ता खत्म हो गया। वहीं वो इन दिनों शर्लिन चोपड़ा के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static