क्या 10 दिन बाद जेल से रिहा हो गए राजपाल यादव, इस Actor ने चुका दिया सारा कर्ज? Viral Video
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 11:31 AM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में फंसे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव 10 दिन बाद जेल से रिहा हो गए हैं और सलमान खान ने उनका पूरा कर्ज चुका दिया है। लेकिन क्या यह दावा सच है? आइए जानते हैं वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई।
राजपाल यादव का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल से बाहर आ चुके हैं और सलमान खान ने उनकी आर्थिक मदद कर उन्हें कर्ज से मुक्त करा दिया है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह भ्रामक और गलत है।
BIG NEWS: RAJPAL YADAV IS OUT OF JAIL 🫡
— CineAlpha (@CineAlpha1) February 14, 2026
Rajpal Yadav is reportedly out of jail now, and soon after his release, he thanked Salman Khan for his support. He said:
“Salman Bhai is like a brother to me. There are very few people like him in our industry — he is always helping… pic.twitter.com/IPu3THWx1N
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सच्चाई यह है कि जो वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, वह हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि करीब 8 साल पुराना है। इस वीडियो का मौजूदा केस या जेल से रिहाई से कोई लेना-देना नहीं है। राजपाल यादव अभी जेल से रिहा नहीं हुए हैं। सलमान खान द्वारा पूरा कर्ज चुकाने का दावा भी गलत है। वीडियो पुराना है, जिसे मौजूदा मामले से जोड़कर फैलाया जा रहा है।
यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय
वीडियो में राजपाल यादव ने क्या कहा था?
वायरल वीडियो में राजपाल यादव से पूछा जाता है कि उन्हें बेल मिलने पर क्या कहना चाहेंगे। इस पर वह कहते हैं। सलमान भाई बड़े भाई जैसे हैं। उनके जैसे इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं। राजपाल आगे कहते हैं कि उन्होंने सलमान खान के साथ 10–12 फिल्में की हैं और ऐसे इंसान बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है।
इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन
भले ही वायरल वीडियो पुराना हो, लेकिन यह सच है कि इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग राजपाल यादव के साथ खड़े हैं। दोस्त और सहयोगी उनके लिए कानूनी और नैतिक समर्थन दे रहे हैं।
यें भी पढ़ें : किन लोगों को अजवाइन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए?
राजपाल यादव जेल में क्यों हैं?
जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके हैं और तब से वहीं बंद हैं। 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद। अगली सुनवाई की तारीख 16 फरवरी 2026 तय की है। अब सबकी नजरें 16 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि अभिनेता को राहत मिलेगी या नहीं।

