राजपाल यादव नाच- गाकर मना रहे हैं जेल से बाहर आने की खुशी, वायरल हुआ वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 01:59 PM (IST)

नारी डेस्क: अभिनेता राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलकर डांस करते नजर आ रहे है। एक्टर चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद शाहजहांपुर जिले में अपने पुश्तैनी गांव पहुंचे जहां उनकी भतीजी की शादी हो रही है। इस शादी के लिए ही उन्हें रिहाई मिली थी। 


वायरल हो रहे वीडियो में राजपाल यादव धोती कुर्ता पहनेसलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह सारा गम भूलाकर इस पल को एंजॉय कर रहे हैं, इस दौरान परिवार के लोग भी उनका साथ दे रहे हैं। यह वीडियो कफी चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले जेल से रिहा होने के बाद एक्टर ने फिल्म उद्योग और प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने जेल अधिकारियों से परिसर के अंदर धूम्रपान के लिए खास जगह बनाने का आग्रह किया। यादव ने कहा कि चेक बाउंस मामले से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं पर उनके वकील ध्यान देंगे क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
 


 यादव ने यह भी कहा कि वह परिवार में शादी के कारण अगले दो दिनों तक मीडिया से बात नहीं करेंगे और बाद में एक पत्रकार वार्ता के जरिए सवालों के जवाब देंगे। अभिनेता को राहत देते हुए, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को चेक बाउंस मामलों में उनकी सजा 18 मार्च तक स्थगित कर दी और उन्हें जेल से रिहा करने की इजाज़त दे दी। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने यह आदेश तब दिया जब यादव ने शिकायत करने वाली कंपनी 'मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए थे। तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण के बाद, अभिनेता सोनू सूद और गुरमीत चौधरी के साथ-साथ संगीतकार राव इंद्रजीत यादव ने राजपाल के परिवार को आर्थिक मदद की पेशकश की है और दूसरों से भी मदद करने की अपील की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static