जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, Vijender Singh ने दिया नई फिल्म का ऑफर

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 10:06 AM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह कानूनी विवाद के कारण जेल की सजा काट रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने उन्हें अपनी नई फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है।

जानकारी के मुताबिक

राजपाल यादव ने साल 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई और उन्हें भारी नुकसान हुआ। आर्थिक तंगी के कारण वह कर्ज समय पर नहीं चुका सके। समय के साथ ब्याज और पेनल्टी जुड़ते-जुड़ते यह रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। राजपाल यादव ने कर्ज चुकाने के लिए जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया। इसके बाद संबंधित कंपनी ने उनके खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया। अदालत के आदेश के बाद उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को तय की गई।

विजेंदर सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजपाल यादव के मुश्किल समय में कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। इसी बीच विजेंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। उन्होंने लिखा कि वे सच्चे टैलेंट का सम्मान करते हैं और राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया है। विजेंदर सिंह ने कहा कि वह अपनी नई फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन Sanjay Saini (संजू सैनी) करेंगे।

ये भी पढ़ें: संजय दत्त और मान्यता दत्त ने यूं मनाई शादी की सालगिरह, मान्यता के ग्लैमरस लुक्स ने खींचा ध्यान

निर्देशक ने भी जताई खुशी

फिल्म के निर्देशक संजय सैनी ने भी विजेंदर सिंह के पोस्ट को रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वे राजपाल यादव को अपनी फिल्म के सेट पर देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि विजेंदर सिंह का यह समर्थन न सिर्फ राजपाल यादव के लिए बल्कि फिल्म के लिए भी बहुत बड़ी बात है।

मुश्किल समय में नई उम्मीद

भले ही राजपाल यादव इस समय कानूनी परेशानी में हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा समर्थन उनके लिए राहत भरी खबर है। अगर उन्हें जल्द जमानत मिलती है, तो दर्शक एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर कॉमेडी करते हुए देख सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static