कभी बस कंडक्टर थे शिल्पा शेट्टी के ससुर, सास करती थी सेल्स गर्ल का काम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2020 - 01:37 PM (IST)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है। आज राज कुंद्रा का जन्मदिन है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति के लिए स्पेशल पोस्ट की और जन्मदिन की बधाई दी। पोस्ट कर शिल्पा शेट्टी ने लिखा, हैप्पी बर्थ डे माई कूकी। आप बहुत ही अच्छे बेटे, भाई, पिता और पति हो। राज कुंद्रा का साली यानी की शमिता शेट्टी ने भी उनके लिए खास पोस्ट शेयर की। चलिए आज हम आपको शिल्पा के पति राज कुंद्रा की लाइफस्टोरी बताते है। 

मिडल क्लास फैमिली में हुआ राज कुंद्रा का जन्म

मिडल क्लास फैमिली में जन्मे राज को उनके माता-पिता ने मुश्किलों से पाला है। उन्होंने बचपन से ही पैसे की कीमत समझी है।राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ लेकिन उनके पिता पंजाबी थे। वह लुधियाना पंजाब में रहते थे। काम की तलाश में वह लुधियाना से लंदन गए थे। वहां जाकर पहले उन्होंने एक कॉटन फैक्ट्री में काम किया फिर बस कंडक्टर बन गए। वही राज कुंद्रा की मां सेल्स गर्ल बन गईं। बाद में राज के पिता ने धीरे-धीरे बिजनेस में ध्यान लगाया और अपना ग्रॉसरी स्टोर खोला। बाद में उन्होंने रेस्तरां का बिजनेस किया। राज के पिता उन्हें कहा था कि या तो फैमिली बिजनेस करो वरना साबित करो 6 महीने के अंदर कि तुम कुछ और अपने दम पर कर सकते हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy happy birthday Mum. Love you beyond what words could ever describe! You have always been an inspiration for me. I grew up seeing you work so hard yet always smiling and always putting us as priority in your life. May God give you all the happiness you deserve and more am blessed to have you with me and your hand on my head 🧿😇🤗🙏 #Love #you #mum #happybirthday

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on Aug 5, 2020 at 6:09pm PDT

पिता ने राज को कहा करो फैमिली बिजनेस

पिता की बात सुन राज ने दुबई की फ्लाइल ली। जब कुछ समझ नहीं आया तो नेपाल चले गए। वहां जाकर उन्हें पश्मीना शॉल का बिजनेस शुरु किया। राज ने इतना पैसा कमाया कि अपने पिता को भी पीछे छोड़ दिया। बाद में इस बिजनेस में कम्पीटीशन काफी बढ़ गया। तो एेसे में राज डायमंड के बिजनेस में उतर गए। राज ने डायमंड डिजाइनिंग का कोर्स किया है। हीरे का व्यापार करने के लिए राज दुबई गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज  वो अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं। राज कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था।

एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए राज ने कहा था, 'आज मैं जिस ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा हूं, बचपन में मेरी लाइफ इससे बिल्कुल उलट थी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ok so I am starting my own challenge Smiles & More Smiles: Smiling not only offers a mood boost but helps our bodies release cortisol and endorphins that provide numerous health benefits, including: Reduced blood pressure Increased endurance Reduced pain Reduced stress Strengthened immune system. Furthermore, studies show that people who smile appear more likeable, courteous and competent. Smilers tend to be more productive at work and make more money. So plenty of reasons to smile away let’s start a #SmileChallenge Make the world a happier place spread some pictures with smiles @actormaddy @rohitroy500 @theshilpashetty @shamitashetty_official @riteishd @geneliad spread some smiles #RajFuntra #RajMantra #smiles

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on Jul 27, 2020 at 5:00pm PDT

एक बार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सलमान खान को लेकर भी विवादित बयान दिया था। राज कुंद्रा ने कहा था, ‘सलमान जितना एक फिल्म से कमाते हैं, उतना तो वो एक महीने में ही कमा लेते हैं। खबरों की माने तो उनके पास 2400 करोड़ की दौलत है।

कविता से की थी पहली शादी

अब बात करते हैं राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ के बारे में। राज कुंद्रा ने बिजनेसमैन की बेटी कविता से शादी की थी। राज और कविता की बेटी 10 महीने की थी जब दोनों अलग हुए। दोनों की शादी टूटने की वजह शिल्पा शेट्टी को बताया जाता है। खबरों की माने तो कविता ने कहा था कि शिल्पा मेरी बेटी से मिलने आई थी लेकिन शिल्पा का कहना था कि वह कविता को कभी नहीं मिली।

खबरों की माने तो राज-कविता की बेटी 1 महीने की थीं तभी राज कुंद्रा उनसे अलग रहने लगे थे। राज ने भी एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने अपनी बेटी को केवल 30 दिनों तक देखा था, हालांकि कोर्ट ने उन्हें इजाजत दी थी कि हर हफ्ते वो अपनी बेटी से मिल सकते हैं लेकिन राज कभी मिलने नहीं गए। उनका कहना है कि वो बेटी को कन्फ्यूजन में रखना नहीं चाहते थे, और ना ही दोबारा कविता की शक्ल देखना चाहते थे.

अब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे है। राज कुंद्रा अच्छे पति होने के साथ-साथ पिता और बेटे भी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static