क्या सच में सेनेटरी पैड पर छपी राहुल गांधी की तस्वीर? पहले जान लीजिए पूरी सच्चाई

punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 12:14 PM (IST)

नारी डेस्क:  बिहार में कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह पांच लाख महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करेगी, पर मामला तब बड़ गया जब इन पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर नजर आई।  इसमें ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ का स्लोगन लिखा हुआ है।  इसी अभियान से संबंधित फेक तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। वहीं सोशल मीडिया पर पैड के अंदर राहुल गांधी की तस्वीर होने का दावा किया जा रहा है, जो की फेक है।

 

 कांग्रेस के मुताबिक, इस दावे से जुड़े वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वे फेक हैं। कांग्रेस का आरोप है कि  महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटने की एक नेक पहल को तोड़-मरोड़कर पेश करके भाजपा शर्मनाक गिरावट पर पहुंच गई है। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने पुष्टि की कि इस सामग्री को फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कई राज्यों में कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। आईवाईसी ने दावा किया कि 5 जुलाई को कॉमेडियन रतन रंजन द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक "छेड़छाड़ की गई छवि और अश्लील वीडियो" प्रसारित किया गया था औ सोशल मीडिया हैंडल द्वारा इसे और आगे बढ़ाया गया। 


वहीं, पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर होने को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी का कहना है कि  कांग्रेस ने महिलाओं की गरिमा का अपमान किया है।''  इस बीच एक पोसट में लिखा गया- ‘‘आधुनिक युग में सवाल यह नहीं है कि पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर क्यों है। सवाल यह है कि बिहार में हमारी बेटियां अब भी मासिक धर्म के दौरान कपड़े के टुकड़े का उपयोग करने के लिए मजबूर क्यों हैं'' 


कांग्रेस ने एक बयान में कहा-"यह अस्वीकार्य है और कानून द्वारा दंडनीय है। यह केवल मानहानि नहीं है। यह भारतीय महिलाओं की गरिमा का घोर अपमान है। भाजपा आईटी सेल एक जन कल्याणकारी पहल का उपहास करने के लिए गंदगी फैला रही है। हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें कोई संदेह नहीं है - हम इसे इसके तार्किक अंत तक ले जाएंगे।" इसे लेकर कई शहरों में एफआईआर भी दर्ज की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static