गुलाबी लहंगे में नीता अंबानी की छोटी बहू की हुई तारीफ, ननद ईशा ने राॅयल लुक से चुराया भाभी का नूर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 06:40 PM (IST)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की ग्रैंड वेडिंग की तरह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भी शाही शादी हो। इन दिनों सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट पार्टी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें राधिका के हाथों में मेहंदी लगी देखी जा सकती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बात अगर लुक की करें तो राधिका ने फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से पिंक कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था। जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी की गई थी। राधिका ने पोल्की चोकर नेकलेस, मांग टीका, मैचिंग ईयररिंग्स और लंबे हार के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। फिशटेल ब्रैड बनाकर अपने बालों को स्टाइल किया था। ओवर ऑल लुक में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

उनकी ननद बनने जा रहीं ईशा अंबानी ने भी अपने लुक से लाइमलाइट बटोरी। ईशा ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का डिजाइन किया बेबी पिंक कलर का थ्री पीस सेट अटायर चुना था। जिसपर प्रिस्टीन गोल्डन जरी के धागों से काम किया गया है। सूट के साथ लिए गए हरे रंग के दुपट्टे ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बनाया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

एमरल्ड ग्रीन कलर के पोल्की नेकलेस, मैचिंग झुमके और माथे पर बिंदी के साथ ईशा ने अपना लुक कंप्लीट किया।

PunjabKesari

बता दें कुछ दिनों पहले अनंत अंबानी का राजस्थान में अपनी बचपन की दोस्त राधिका के साथ रोका हुआ था। रोका करके जब अनंत और राधिका मुंबई पहुंचे तो एयरपोर्ट पर ही फूलों से उनका स्वागत किया गया था। बता दें राधिका हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट की बेटी हैं।राधिका और अनंत का रिश्ता तब उजागर हुआ था जब साल 2018 में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों मैचिंग ग्रीन कलर के कपड़ों में लवी-डवी पोज देते दिखाई दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static