महारानी एलिजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का निधन, देश में शोक का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 05:28 PM (IST)

ब्रिटेन के शाही परिवार से एक दुखभरी खबर सामने आई है। क्वीन एलीजाबेथ II के पति यानि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप 99 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इस बात की जानकारी शाही परिवार ने ट्वीट के जरिए दी है।

PunjabKesari

शाही परिवार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गहरे दुःख के साथ क्वीन ने अपने प्रिय पति द प्रिंस फिलिप ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग की मृत्यु की घोषणा की है। विंडसर कैसल में आज सुबह शांतिपूर्वक उन्होंने आखिरी सांस ली।' 

 

 

देश में शोक की घोषणा

वहीं प्रिंस फिलिप के निधन के बाद देश में शोक की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही बड़ी इमारतों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को भी झुका दिया गया है। 

PunjabKesari

दिल की बीमारी का चल रहा था इलाज 

बता दें कि प्रिंस फिलिप को फरवरी महीने में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनका संक्रमण व दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। वह मार्च महीने में ही रॉयल पैलेस में वापिस आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static