म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक: फेमस पंजाबी सिंगर  की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत,दे चुके थे कई हिट गाने

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 03:33 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आई है। मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। 37 साल की उम्र में सिंगर ने अपनी जान गंवा दी, और उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हरमन सिद्धू पंजाबी सिंगर मिस पूजा के साथ कई हिट गाने दे चुके थे, और उनकी मौत ने उनके फैंस और सेलेब्स को भी शॉक्ड कर दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमन सिद्धू का यह भयानक एक्सीडेंट शुक्रवार रात हुआ। वह अपनी गाड़ी से वापस अपने गांव ख्याला कलीं लौट रहे थे, और इसी दौरान उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरमन सिद्धू रात करीब 12 बजे शूटिंग खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका शव परिजनों को सौंप दिया।

मिस पूजा के साथ हिट गाने

हरमन सिद्धू ने कई हिट पंजाबी गाने दिए थे। उनका गाना 'पेपर या प्यार' बहुत ही पॉपुलर हुआ था और सोशल मीडिया पर भी यह गाना खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब की मशहूर सिंगर मिस पूजा के साथ भी कई एल्बम सॉन्ग रिकॉर्ड किए थे। इन गानों में ‘लव मैरिज’, ‘थकेवन जट्टन दा’, ‘पई गया प्यार’ और ‘खुलियां खिड़कियां’ जैसे हिट ट्रैक शामिल हैं, जिन्हें फैंस आज भी पसंद करते हैं।

कमबैक करने वाले थे हरमन सिद्धू

हरमन सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना कमबैक करने वाले थे। उनके दो नए गाने जल्द रिलीज होने वाले थे, जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी थी। खबरों के मुताबिक, ये गाने शूट करने के लिए वह मानसा गए थे, जहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ और उनकी जान चली गई।

हरमन सिद्धू का निधन पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को इस दुखद घड़ी में ढेर सारी शक्ति मिले। उनके द्वारा दिए गए गाने हमेशा याद रखे जाएंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static