परांदे के बिना अधूरा है पंजाबी मुटियार का लुक, इस लोहड़ी Try करें ये ट्रेंडी डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2023 - 12:50 PM (IST)

लोहड़ी का त्योहार हो और पंजाबी लुक की चर्चाएं ना हाे ऐसा तो हो नहीं सकता। इस दिन लड़कियां सजने-संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। तभी तो बाजारो में पटियाला सूट से लेकर पंजाबी  जूती की डिमांड काफी बढ़ गई है। याद रखें कि इस सब में परांदे को मत भूल जाना, क्योंकि इसके बिना तो  पंजाबी मुटियार वाला लुक अधूरा माना जाएगा। 

PunjabKesari
लंबी या छोटी चोटी के साथ लगा परांदा ना सिर्फ हेयरस्टाइल की ग्रेस बढ़ा देता है बल्कि इससे ट्रैडिशनल लुक भी मिलती हैं। अगर आपकी शादी के बाद पहली लोहड़ी है तो आज आपके लिए  कुछ मॉडर्न परांदे डिजाइंस लेकर आए हैं जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे। 

PunjabKesari
कुंदन परांदा 

 वो जमाना गया जब सिर्फ कपड़े का परांदा ही लगाया जाता था।  अगर आप सभी से हटकर दिखना चाहती हैं तो  इस तरह का कुंदन परांदा  चूज कर सकती हैं। यह साड़ी, सूट या किसी भी हैवी ड्रेस के साथ खूब जचेगा। 

PunjabKesari
हैवी परांदा

ट्रैडिशनल लुक के लिए इस तरह का हैवी परांदा भी वियर किया जा सकता है। इससे ना सिर्फ आपके हेयरस्टाइल को ग्रेस मिलेगा, बल्कि आपके लुक भी कमाल का दिखेगा। 

PunjabKesari
गोटा परांडा

शादी के बाद लड़कियों को अपने पहले त्योहार की बेहद Excitment होती है। अगर आप भी लोहड़ी में दुल्हन की तरह तैयार होने का मन बना रही हैं तो गोटा परांडा और फूलों का ये कॉम्बिनेशन परफेक्ट रहेगा। 

PunjabKesari
गोल्डन परांदा

गोल्डन कलर की खास बात यह है कि ये किसी भी  ड्रेस के साथ खप जाता है। अगर आप अपनी सिंपल सी चोटी को सुंदर दिखाना चाहती हैं तो इस बेल वाले परांदे को फैशन एक्सेसरीज में शामिल कर सकती हैं।  इससे आपकी चोटी काफी क्यूट दिखाई देगी।

PunjabKesari
आर्टिफिशियल परांदा

अगर आपको परांदा लगाना नहीं आता और बाल ज्यादा छोटे हैं तो नकली बालों का परांदा लगा सकती हैं। इस तरह का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल लगेगा और आपको सबसे खूबसूरत लुक देगा।

PunjabKesari
कपड़े वाला परांदा

ज्यादातर लड़कियां हैवी एक्सेसरीज कैरी नहीं कर सकती हैं। आपको भी सिंपल सोबर एक्सेसरीज ही पसंद है तो इस तरह का कपड़े वाला परांदा  बेस्ट रहेगा। नार्मल ब्रेड या फिर फ्रेंच ब्रेड बनाकर चोटी को इस परांदे से रैप कर सकती हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static