पुनीत पाठक ने की गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह से सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 02:13 PM (IST)

इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान रखने वाले पुनीत पाठक एक जाने माने डांसर और एक्टर हैं। वह खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा भी रह चुके हैं इस शो में पुनीत को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पुनीत ने अपने फैंस के लिए एक और खबर शेयर की है दरअसल अब पुनीत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

PunjabKesari

शेयर की सगाई की तस्वीरें 

हाल ही में पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम परसगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सगाई की है दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। 

PunjabKesari
एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखे पुनीत और निधि

शेयर की गई तस्वीरों में पुनीत औऱ निधि एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर लंबी मुस्कान है। इस फोटो को शेयर करते ही फैंस ने पुनीत को और निधि को बधाईयां दी। 

PunjabKesari
सेलेब्स ने दी बधाईयां 

पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ,' हमेशा की शुरुआत करने के लिए! इस पर कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर ने भी उन्हें शुभकामानएं दी हैं। टेरेंस ने लिखा, 'आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं...मुबारक पुनीत, खुश रहो। वहीं गीता कपूर ने लिखा,"मुबारक हो मेरे प्रिय।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static