कैंसर से जंग हारे प्रोड्यूसर विजय गलानी, कई हिट फिल्में कर चुके हैं Produce

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 01:33 PM (IST)

साल 2021 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी तनाव भरा रहा है, एक के बाद एक मौत की खबरें सामने आ रही हैं। अब  फिल्म मेकर विजय गलानी ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशाा के लिए अलविदा कह दिया है, जिसके बाद पूरी  इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। विजय 'सूर्यवंशी', 'वीर' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। 


कई कलाकारों के साथ किया काम

सलमान खान की 'वीर' के प्रोड्यूसर विजय गलानी का अचानक यूं चले जाने किसी के लिए सदमे से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले ही विजय को ब्लड कैंसर की बीमारी का पता चला था। इसके बाद वह परिवार के साथ मैरो ट्रांस्प्लांट कराने के लिए लंदन चले गए थे, वहां के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 


सलमान खान की 'वीर' को किया था प्रोड्यूस

2010 में गलानी ने सलमान खान की 'वीर' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु जैसे स्टारर स्टार्स के साथ कई फिल्में बनाईं। उन्होंने  'सूर्यवंशी' और 'अचानक' जैसी कई  हिट फिल्में भी प्रड्यूस की थी।


'अजनबी' का भी किया था निर्माण 

गलानी ने  2001 में 'अजनबी' का निर्माण भी किया था, जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस साल जनवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'पावर' भी उन्होंने प्रड्यूस की थी। विजय अपने पीछेरिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static