बहन परिणीति की सगाई में रंग जमाने दिल्ली पहुंची प्रियंका,  नहीं आए जीजा और भांजी मालती

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 10:29 AM (IST)

जिस घड़ी का इंतजार सभी को था आखिरकार वह आ ही गई। आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज एक नए रिश्ते में जुड़ने जा रहे हैं। आज दोनों सगाई करने जा रहे हैं, इसके लिए उन्होंने दिल्ली को चुना। इस खास दिन में परिणीति की बहन शामिल ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता, प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन की सगाई के लिए लंदन से दिल्ली पहुंच गई है।

PunjabKesari
हालांकि लोगों को इस बात से हैरानी है कि प्रियंका अकेली आई है उनके साथ बेटी मालती और पति निक जोनस नहीं दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि बिजी शेड्यूल के चलते परिणीति के जीजा  स्पेशल डे का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक दिन पहले ही प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपने खुशी जाहिर करते हुए परिणीति और राघव की सगाई की पुष्टि कर दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

मधु चोपड़ा ने एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में कहा था कि वह परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हैं, उन्होंने कपल को शुभकामनाएं भी दी थी। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी, जिसके लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल, करण जौहर समेत कई दिग्गज लोगों को न्योता दिया गया है। खबरों की मानें तो  इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी इस समारोह का हिस्सा हो सकती हैं।

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि सगाई के लिए होने वाली दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट चुना है। वहीं, राघव, पवन सचदेव द्वारा डिजाइन की हुई अचकन पहनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सगाई का प्रोग्राम आज शाम 5 बजे से शुरू होगा, फंक्शन ग्रैंड होने वाला है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर इसके लिए करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है।

PunjabKesari
फिल्म स्टार अर्जुन कपूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा के बेस्ट फ्रेंड हैं, इनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि कई दफा इनके अफेयर तक के कयास लगने लगे थे। बताया जा रहा है कि एक्टर अपनी बेस्ट फ्रेंड की सगाई में हिस्सा लेने पहुंचे। खबरें तो यह भी है कि फंक्शन में बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर हिट गाने सगाई की रौनक बढ़ाएंगे। बस अब लोगों को दोनों की तस्वीरों का इंतजार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static