प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर साझा की अनदेखी तस्वीरें, पुरानी यादों को किया ताजा
punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 11:33 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बर्थडे पर सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के खास पलों और यादों को ताजा किया। इन फोटोज में प्रियंका के बचपन से लेकर उनके करियर के शुरुआती दिनों तक की झलक देखने को मिली।
प्रियंका चोपड़ा की बचपन की तस्वीरें
प्रियंका ने अपनी पुरानी एल्बम से बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका बाइक पर मोटा चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा, "फैशन सबसे जरूरी है। मम्मी की सुबह और पापा की बाइक।" यह तस्वीर शायद 1983 की है, जब उनके पास राजदूत या जावा बाइक थी।
इसके बाद प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह नई ड्रेस पहने एक कुर्सी पर बैठी हैं और उनके माथे पर बड़ी सी बिंदी है। प्रियंका ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "जैसा मैंने कहा, फैशन सबसे जरूरी है। हमेशा से देसी गर्ल रही हूं।
प्रियंका को बर्थडे पर पड़ा था अस्थमा अटैक
प्रियंका ने अपने बर्थडे की एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने पापा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका का मुंह लटका हुआ दिखाई दे रहा है। प्रियंका ने इसके बारे में बताया कि यह 1987 की तस्वीर है और उस दिन उनके बर्थडे पर उन्हें बहुत गंदा अस्थमा अटैक पड़ा था।
ये भी पढ़ें: Rakul Preet के वेस्टर्न आउटफिट्स से पाएं ग्लैमरस लुक, हर लड़के की नजरें रहेंगी आप पर
प्रियंका के टीनेज दिनों की यादें
प्रियंका ने अपनी टीनेज की भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी पतली और लंबी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "पतली दुबली और लंबी सी टीनेजर। तब मैं 13 साल की थी और मुझे कोला पीने की इजाजत थी। हां, मानती हूं ग्लास थोड़ा फैंसी था, लेकिन आप पीछे की इमरजेंसी लाइट को नोटिस कीजिए।"
बढ़ता आत्मविश्वास और बोस्टन की तस्वीर
प्रियंका ने 1997 की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह काफी आत्मविश्वासी और बोल्ड नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इसे कैप्शन दिया, "यह बोस्टन की फोटो है। उस समय मेरा कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ चुका था।"
मिस वर्ल्ड से लेकर करियर की शुरुआत तक
प्रियंका ने अपनी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता और करियर के शुरुआती दिनों की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने अपने फैंस को अपने सफर के अलग-अलग पहलुओं से अवगत कराया।
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए खास हैं, क्योंकि यह उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर की अनदेखी झलकियां पेश करती हैं।