ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, प्रियंका की खूबसूरती का राज हैं ये घरेलू नुस्खे
punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 01:32 PM (IST)

सुंदर कैसे दिखें : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन, बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री की एक झलक पाने को लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरत स्किन को प्राकृतिक रूप से दमकता और जवां बनाए रखने के लिए क्या करती हैं।
आपको बता दें कि बिजी शेड्यूल के चलते अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए प्रियंका दादी मां के नुस्खों को फॉलो करती हैं। जी हां, प्रियंका ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। प्रियंका ने खुद अपने ये ब्यूटी सीक्रेट शेयर किए हैं। नारियल पानी और सनबाथ है प्रियंका की खूबसूरती का राज - Nari
दरअसल, कुछ समय पहले Vogue Magazine ने ट्विटर पर प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खूबसूरत स्किन पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताए थे। इतना ही नहीं, इस वीडियो में उन्होंने अपने खूबसूरत होंठों का सीक्रेट भी बताया था। प्रियंका का कहना है कि ये नुस्खे वाकई बहुत असरदार हैं और वह खुद भी इन्हें ट्राई करती हैं। उन्होंने वोग मैगजीन के लिए यह वीडियो शूट किया है, लेकिन बाद में प्रियंका ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि न सिर्फ वह, बल्कि उनकी मां और दादी मां भी इस नुस्खे को फॉलो करते आए हैं।
.@priyankachopra shares three all-natural, DIY beauty recipes: https://t.co/UfRAXL5JzL pic.twitter.com/Nr79Mbo6jD
— Vogue Magazine (@voguemagazine) March 1, 2017
प्रियंका ने इस वीडियो में जिन नुस्खों का जिक्र किया है, वे कुछ इस तरह हैं।
1. लिप स्क्रब
एक बॉउल में चुटकी भर समुद्री नमक (Sea Salt) लें। उसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन और गुलाब जल की डालकर मिक्स कर लें। अब इसे होंठों पर हलके से रगड़ें और कुछ देर बाद इसे साफ कर लें। इससे आपके होंठ गुलाबी, मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।
2. बॉडी स्क्रब
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए बेसन, दही, नींबू का रस, दूध, चंदन पाउडर और हल्दी को मिक्स करें। इसके बाद इसे हाथों, चेहरे पर अप्लाई करके हलका-हलका रब करें। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें और जब यह पूरी तरह ड्राई हो जाए तो इसे पानी से साफ कर लें। इस होममेड स्क्रब से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।
3. स्कल्प ट्रीटमेंट
बालों को चमकदार और स्मूद बनाने के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दही, शहद और 1 अंडे को मिक्स करके बालों पर अप्लाई करें। इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें और उसके बाद पानी से बालों को धो लें। इससे न सिर्फ आपके बाल शाइनी और चमकदार बनेंगे, बल्कि यह बालों को मजबूत भी बनाएगा।