प्रियंका चोपड़ा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड अब जी रहा गुमनामी की जिंदगी, कभी इस वजह से हुए थे अलग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 06:05 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा ने भले ही 5 फिल्में की हो लेकिन वह अपनी डांस मूवर्स के लिए काफी फेमस थे। हरमन की तुलना ऋतिक रोशन से की जाती थी। उनका लुक भी ऋतिक से काफी मिलता है। कहा जाता था कि हरमन उस वक्त के सुपरस्टार्स को मात देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

PunjabKesari,nari


हरमन फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे है। हरमन के पिता ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की लेकिन उन्हें वह स्टारडम नहीं मिल पाया। हरमन ने फिल्म लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। फिर उनके पिता ने हरमन के लिए रोमांटिक फिल्म बनाई लेकिन वो भी फ्लॉप ही हुई।

हरमन अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। हरमन और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को डेट करते थे। हरमन की दोनों ही फिल्मों में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी और लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

हरमन ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि उनका और प्रियंका का रिश्ता क्यों नहीं चल सका। हरमन ने कहा था कि उनके पास प्र‍ियंका के लिए समय नहीं था। उनकी दो फिल्में पहले ही फ्लॉप हो गई थीं इसलिए उन पर प्रेशर बढ़ गया था। वे अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहे थे। फिल्म 'वॉट्स यॉर राशी' मेरे लिए काफी अहम थी। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की हिदायत दी थी।

PunjabKesari,nari

हरमन ने कहा कि प्रियंका उनसे टाइम देने के लिए कहती रहती थीं लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। इस कारण दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाता है कि प्रियंका ने ही हरमन से रिश्ता तोड़ा था क्योंकि वे खुद को एक सफल एक्टर के तौर पर स्थापित नहीं कर सके थे। इन खबरों पर हरमन ने कहा था "मैं इन अफवाहों में भरोसा नहीं करता. प्यार में केवल दो ही इंसान जान सकते हैं कि उनके बीच क्या गलत रहा। मुझे नहीं लगता कि किसी की सफलता या असफलता से रिलेशनशिप में कोई बदलाव आता है.''

PunjabKesari,nari

लगातार फिल्में फ्लॉप होने के कारण हरमन गुमनामी की जिंदगी जीने लगे।  2017 में हरमन बावेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए, जिसमें उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ था। वह पहले से काफी मोटे और अपनी उम्र से बड़े दिखने लगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static