प्री ऑस्कर इवेंट में दिखाई प्रियंका चोपड़ा ने दिलकश अदाएं, ऑल व्हाइट लुक में लगी बेहद Gorgeous

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 04:25 PM (IST)

सिनेमा जगत के सबसे बड़े अकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर का आयोजन होने वाला है। 13 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में यह आयोजित किए जाएंगे। हाल में ही ऑस्कर अकेडमी अवॉर्ड से पहले प्री ऑस्कर इवेंट रखे गए जहां पर हॉलीवुड के सितारों से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के लिए व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

 टू पीस ड्रेस और फर वाली जैकेट में दिखाई प्रियंका ने अदाएं 

प्रियंका चोपड़ा ने प्री ऑस्कर इवेंट के लिए टू पीस ड्रेस और फर वाली जैकेट कैरी की। क्रॉप टॉप और फिश कट स्कर्ट में प्रियंका बेहद प्यारी लग रही है। सिंपल और ग्लैमरस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बिखेरा। ओपन हेयर्स और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। लुक में चार चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस ने बुलगारी की ज्वैलरी कैरी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 फाल्गुनी शेन पीकॉक ने तैयार की प्रियंका की ड्रेस 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के द्वारा पहनी गई प्री ऑस्कर ड्रेस को फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने तैयार किया है। क्रॉप टॉप और फैदर जैकेट के साथ एक्ट्रेस की लुक में चार चांद लगाए हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बेहद खास होने वाले हैं इस बार ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 

इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स बहुत ही खास होने वाले हैं। भारत के लिए यह इसलिए खास है क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस बार अवॉर्ड्स को प्रीजेंट करने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू नाटू' भी इस बार अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड है। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static