प्रियंका चोपड़ा दूसरी बार बनी चाची,  जोनस परिवार में आया एक और नन्हा मेहमान

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 04:54 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जोनस परिवार में एक बार फिर बच्चे की किलकारियां सुनाई दे रही हैं। प्रियंका  के जेठ जो जोनास और जेठानी सोफी टर्नर फिर से माता- पिता बन गए हैं।  सोफी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। 

PunjabKesari
हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि  दूसरी बार मां बन चुकी हैं। इससे पहले प्रियंका भी सेरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थी। वही जो और सोफी की  पहले ही 2 साल की एक बेटी विला है, अब नन्हीं परी के घर में आने से उनकी फैमिली कंप्लीट हो गई है। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि सोफी और जोई ने साल 2016 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर अगले साल 2017 में इंगेजमेंट कर ली। 2019 में दोनों ने पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। 

PunjabKesari

सोफी ने शादी के एक साल बाअ पहली  बेटी को जन्म दिया था। वह गेम ऑफ थ्रोन्स के अलावा अनादर मी, बरेली लेथल, एक्स-मेन: ऐपोकेलिप्स, जोशी, टाइण फ्रीक, डार्क फोनिक्स जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रियंका की जेठानी सोफी उम्र में उनसे 14 साल छोटी है फिर भी दोनों में खास बॉन्डिंग देखी जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static