शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ हादसा,  अब  इस हालत में है देसी गर्ल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 02:21 PM (IST)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान वह हादसे का शिकार हो गई, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी गर्दन में चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस को देसी गर्ल की चिंता सताने लगी है। 

PunjabKesari

प्रियंका अक्सर  शूटिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने  इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है उसमें ले में एक गहरा कट देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी है। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गईं, उनके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


देसी गर्ल ने अपने पोस्ट में लिखा-  'ओह मेरी जॉब में पेशेवर खतरा।' फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में ब्लफ भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस को जब ये चोट लगी, वह द ब्लफ के एक स्टंट सीन की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि इससे पहले भी वह शूटिंग के दौरान घायल हो गई थी। ऐसे में फैंस उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फिल्म द ब्लफ' की बात करें तो इसमें प्रियंका समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिलहाल फैंस देसी गर्ल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static