प्रियंका की बेटी मालती ने इस गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर बोले - 'ये तो जीजू पर...'

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 10:49 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों अपने पति के साथ विदेश में रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस अक्सर फैंस के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती ही रहती हैं। प्रियंका अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बेटी मालती की भी झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने मालती की एक प्यारी से वीडियो शेयर की है। प्रिंयका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में  उनकी बेटी मालती गाने पर डांस करती दिखाई दी रही हैं। 

PunjabKesari

'ससुराल गेंदा फूल' पर थिरकी देसी गर्ल की बेटी मालती 

प्रियंका ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में मालती गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने बेटी मालती को गोद में लिया है और पीछे गाना 'ससुराल गेंदा फूल' चल रहा है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देसी गर्ल अपनी बेटी को गाने पर प्रैक्टिस करवाती नजर आ रही हैं। हांलाकि एक्ट्रेस खुद वीडियो में नजर नहीं आ रही। परंतु उनकी हंसने की आवाज वीडियो में आ रही है। वीडियो में मालती का चेहरा भी दिखाई नहीं दे रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पिंक फ्रॉक पहने बेहद क्यूट दिखी मालती 

 एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई वीडियो में उनकी बेटी मालती पिंक फ्रॉक में दिखाई दे रही हैं। साथ में मालती ने मैचिंग पिंक कलर का हेयरबैंड पहना हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि - 'शनिवार की सुबह कुछ इस तरह की रही।' 

यूजर्स ने किए दिल को छू लेने वाले कमेंट 

देसी गर्ल द्वारा शेयर किया गया बेटी मालती का वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो पर अपना प्यार दिखाते हुए दिल को छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका का कमेंट बॉक्स यूजर्स ने हर्ट वाले इमोजी के साथ भर दिया है। वह प्रियंका के अंदाज के साथ मालती की क्यूटनेस की भी काफी तारीफें कर रहे हैं। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'सो क्यूट' 

PunjabKesari

अन्य यूजर ने लिखा - 'बहुत प्यारी है, जीजू पर गई है।' 

PunjabKesari

यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'इंटरनेट पर आज का यह सबसे प्यारा वीडियो है।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'यह आपकी जिंदगी की सबसे अच्छी सुबह है। आप और मालती दोनों मेरे फेवरेट बन गए हो।' 

PunjabKesari

एक यूजर सबका ध्यान केंद्रित करते हुए लिखा - 'पीसी और हिंदी गानों का अटूट कनेक्शन है।'  

PunjabKesari

दोस्ताना से मिला 'देसी गर्ल' का टैग 

प्रियंका ने फिल्म दोस्ताना से देसी गर्ल का टैग हासिल किया था। इस फिल्म में प्रियंका ने देसी गर्ल गाने पर डांस किया जिसके बाद उन्हें देसी गर्ल कहा जाने लगा। एक्ट्रेस के अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में दिखी थी जो एक हॉलीवुड फिल्म थी। इसके अलावा अब एक्ट्रेस अगली हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी, एंडिंग थीम्स जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ भी दिखाई देने वाली हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static