प्रिंस को रियलिटी शो का किंग बनाने के पीछे थी 3 लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 05:00 PM (IST)

कहते है कि हर सफल आदमी के पीछे औरत का ही हाथ होता है और ऐसा ही केस रियलिटी शो के बादशाह यानी 'प्रिंस नरूला' का भी है। जी हां, एक मामूली सा लड़का कब सबका फेवरेट बन गया किसी को पता ही नहीं चला। मगर सवाल यह आता है कि लगातार कोई कैसे हर शो में बाजी मार सकता है ? तब एक लक का नाम आता है और वो है लेडी लक। ... प्रिंस यूं ही सबकी पसंद नहीं बन गए उन्हें वक्त लगा, मेहनत के कई पहाड़ चढ़ने पड़े और उनका लेडी लक.... तब जाकर वो प्रिंस से किंग बने। आइए आपको बताते है प्रिंस की रियलिटी शो के किंग बनने की कहानी।

 

PunjabKesari

सबसे पहले उंन्होने ऍम टीवी रोडीज़ का शो किया, जिसमें उन्होंने अपने फिटनेस गोल्स, दिमाग और चार्ली चौहान के साथ अपनी रूमर्स की वजह से चर्चा में आए। लोगों को उनकी यह जोड़ी खूब पसंद आई। हर बार उनका टास्क जीतना और रणविजय जैसे मेंटोर का साथ उन्हें यह शो जीता ले गया। तब लोग उन्हें जानने लगे थे लेकिन इस शो के बाद यह प्यार ज्यादा दिन तक नहीं चला।
वहीं अगला शो थोड़ा सा अलग था, इसमें मेहनत से ज्यादा कनेक्शन की जरुरत थी। वो हमेशा से करिश्मा को ही पसंद करते थे मगर करिश्मा ने उन्हें शो में धोका दिया जिसे वो संभाल नहीं पाए और मूव ऑन होकर नया पार्टनर ढूंढने लगे। तब उन्हें जाकर एक खूबसूरत लड़की का प्यार मिला। वो कोई और नहीं बल्कि अनुकी थी। अनुकी एक विदेशी मॉडल है। अनुकी की वजह से वो हारते-हारते यह शो भी जीत गए। यह जीत किसी को भी समझ नहीं आ रही थी। पर जो भी हो स्प्लिट्सविला 8 का ख़िताब प्रिंस के नाम था।

 

PunjabKesari

अब बारी आती है नेशनल टीवी का सबसे मशहूर शो बिग बॉस की, इसमें तो इन्हे बहुत बड़ा प्लेटफार्म मिला की वो अपनी क़ाबलियत को साबित कर सकते है और इन्होने बखूभी यह किया भी। इन्होने अपना नाम कमाया और पंजाब का झंडा भी पूरे भारत में लहराया। इस शो में जाते ही उन्होंने युविका चौधरी को अपना प्यार जताया मगर युविका ने हाँ नहीं कि , लेकिन साथ ही में युविका का जल्दी एविक्शन प्रिंस को दुखी कर गया। फिर आई नोरा फ़तेहि , जिन्होंने आते ही प्रिंस को अपना दीवाना बना दिया। फिर क्या दोनों का प्यार लोगों को पसंद भी आने लगा। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। युविका की दोबारा एंट्री हुई शो में भी और प्रिंस की लाइफ में भी हुई।

 

PunjabKesari

प्रिंस ने पसंद नोरा की जगह प्यार युविका को चुना और युविका से ही अपनी बात जारी रखी। कुछ टाइम बाद युविका और प्रिंस 'प्रीविका' बन गए जी हाँ, उनकी शादी हो गई। अब खूबसूरत जोड़ी को नच बलिए में तो आना ही था और यह शो भी वो जीत गए। सच में प्रिंस का लेडी लक बड़ा ही स्ट्रांग है और उनकी मेहनत भी रंग ले ही आती है। हर लड़का प्रिंस बनने के ही सपना देखता है पर प्रिंस नरूला तो किंग बन गए।

बता दे की वो सीरियल 'बढ़ो बहू' और पंजाबी फिल्मों में भी आ चुके है। यहीँ नहीं उन्होंने मिस्टर पंजाब में भी हिस्सा लिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Related News

static