Bigg Boss 19: बॉलीवुड छोड़ साध्वी बनीं इस विवादित हसीना की हो सकती है शो में एंट्री!

punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 11:24 AM (IST)

नारी डेस्क:  Bigg Boss Season 19 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हर दिन इस रियलिटी शो से जुड़ी कोई न कोई नई अपडेट सामने आ रही है। सलमान खान के इस पॉपुलर शो में हर साल ऐसे कंटेस्टेंट्स को लाया जाता है जो या तो बहुत ज्यादा फेमस होते हैं या फिर जिनका विवादों से गहरा नाता होता है। अब चर्चा है कि इस बार शो में एक ऐसी महिला को अप्रोच किया गया है, जो इन दोनों ही पैमानों पर खरी उतरती हैं – और वो हैं ममता कुलकर्णी।

ममता कुलकर्णी को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड से संन्यास लेकर साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहने वाली ममता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें शो में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, ममता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी, लेकिन फिर भी बिग बॉस टीम उन्हें शो में लाने की पूरी कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

क्यों ममता कुलकर्णी बन सकती हैं शो का हिस्सा?

मेकर्स को उम्मीद है कि भले ही ममता फिल्मों में लौटने को तैयार न हों, पर शायद वह इस शो के फॉर्मेट को अपनाने के लिए तैयार हो जाएं। ‘बिग बॉस’ अपने विवादित कंटेंट और बहसों के लिए जाना जाता है, और ममता कुलकर्णी का नाम भी अतीत में कई बड़े विवादों से जुड़ा रहा है। ऐसे में वो शो के लिए एक परफेक्ट कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: पेट में लड़का है या लड़की? पत्ता गोभी से पता लगाने का वायरल हो रहा है ये अजीब सा ट्रेंड

कौन हैं ममता कुलकर्णी?

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन साल 2013 के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली और उनके साथ विवादों में घिर गईं। ममता का नाम एक समय ड्रग तस्करी मामले में भी सामने आया था और वे जांच एजेंसियों के रडार पर थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को दुनिया से दूर कर लिया और आध्यात्म की राह पर चल पड़ीं।

PunjabKesari

क्या शो में दिखेंगी ममता?

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ममता कुलकर्णी ने बिग बॉस का ऑफर स्वीकार किया है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि अगर वो शो में आती हैं, तो ये सीजन और भी दिलचस्प हो सकता है। दर्शकों को अब बस ममता के फैसले का इंतजार है।

ममता कुलकर्णी का नाम 'बिग बॉस 19' में बतौर कंटेस्टेंट जुड़ना इस सीजन को बेहद खास बना सकता है। अब देखना यह है कि क्या साध्वी बनीं ये पूर्व एक्ट्रेस फिर से कैमरे के सामने आने को तैयार होती हैं या नहीं।
  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static