रियल गोल्ड से बनी थी अनुष्का की रेड साड़ी, इतनी हैं कीमत

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 06:33 PM (IST)

दिल्ली में 21 दिंसबर को विराट-अनुष्का की रिसेप्शन का आयोजन किया गया,जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन में अनुष्का ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी  की रेड बनारसी साड़ी पहनी थी। तभी से उनकी साड़ी चर्चा में है। 

अनुष्का की यह साड़ी रियल गोल्ड जरी और रियल गोल्ड से बनी थी। इस साड़ी को बनने में 6 महीने लगते है और इसकी कीमत करीब 5 लाख से भी ज्यादा है। अनुष्का की यह साड़ी बनारस के पीलीकोठी इलाके में बनी थी। इससे पहले एेश्वर्या और अभिषेक की शेरवानी भी इसी परिवार ने तैयार की थी। इस साड़ी की खास बात है कि यह डिजाइन दोबारा बनाया जाना पॉसिबल नहीं होता। साड़ी में लगी सोने की बारीक तार की कीमत एक लाख 25 हजाए रुपए किलो होती हैं। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि इससे पहले एेश्वर्या राय भी लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आ चुकी है। उनकी इस साड़ी को दो कारीगरों ने मिलकर 3 महीनों में तैयार किया था और उसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static