कुछ मीठा हो जाए...बजट से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी (वीडियो)
punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 11:06 AM (IST)
नारी डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके आठवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले दही-चीनी भेंट की, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। सौभाग्य के लिए यह पारंपरिक इशारा वित्त मंत्री की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दौरान किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री को राष्ट्रपति के साथ बजट प्रस्तावों की रूपरेखा पर चर्चा करते देखा गया।
President Murmu offers 'dahi-cheeni' to FM Sitharaman before presenting Budget 2025
— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/xdsCRb96Lv#dahicheeni #FMSitharaman #PresidentMurmu #UnionBudget pic.twitter.com/SQd9QbdRoi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे पहले वित्त मंत्रालय पहुंचकर बजट की टीम से मुलाकात की साथ ही मंत्रालय के बाहर अपनी पूरी टीम और डॉक्यूमेंट्स के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। मंत्रालय के बाहर फोटो सेशन के बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन पहुंची, राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद उन्होंने यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अंतरिम बजट के बारे में जानकारी दी और उनके साथ नाश्ता भी किया।
निर्मला सीतारमण शनिवार को सुबह 11 बजे लोकसभा में लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। बजट भाषण में सरकार की राजकोषीय नीतियों, राजस्व और व्यय प्रस्तावों, कराधान सुधारों और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं की रूपरेखा होगी। इस बीच, शुक्रवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत के बीच बढ़ेगी।