टीवी शो प्रतिज्ञा के ''ठाकुर सज्जन सिंह'' अनुपम श्याम का ऑर्गन फेलियर से निधन

punjabkesari.in Monday, Aug 09, 2021 - 10:07 AM (IST)

बॉलीवुड और टीवी जगत का यह साल बहुत ही भारी रहा। कई बड़े सितारों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया वहीं इस इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आई  है। दरअसल, बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर सीनीयर एक्टर अनुपम श्याम का बिती रात ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया। 

बतां दें कि अनुपम श्याम कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले से वह घर घर मशहूर हो गए थे। जानकारी के मुताबिक अनुपम श्याम काफी समय से बीमार चल रहे थे, मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका 63 साल की उम्र में निधन हो गया।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपम श्याम स्टार भारत के शो प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन वह पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे थे। मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में वे अपना इलाज करा रहे थे,  कई सारे ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी डेथ हुई। तकरीबन रात 8 बजे एक्टर ने आखिरी सांस ली। 

वहीं टीवी शोज़ के डायरेक्टर अर्जुन पंडित और एक्टर मनोज जोशी ने भी एक्टर के निधन पर शौक जताया।

अनुपम श्याम का फिल्मी सफर
अनुपम श्याम ने दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में काम किया था।

PunjabKesari

प्रतिज्ञा से मिली थी घर-घर में पहचान
टीवी सीरियल्स प्रतिज्ञा में  ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से वह घर घर मशहूर थे। उनके इस रोल का लोगों पर ऐसा असर हुआ था कि लोग उन्हें कॉपी करने लग गए थे, बच्चे भी उनकी तरह मूंछे रखते और रौब से बात करते नजर आते थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News

static