इस बार टोक्यों ओलंपिक के महाकुंभ में बस ड्राइवर की बेटी दिखाएगी अपना दम

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 01:48 PM (IST)

टोक्यों ओलंपिक के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से जापान के टोक्यो शहर में शुरू होगा। इस बार टोक्यों ओलंपिक में  67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी शामिल होंगी, यानि की इस बार टोक्यों ओलंपिक के महाकुंभ में नारी शक्ति दिखाई देगी। बतां दें कि इस बार टोक्यों ओलंपिक में कई ऐसी महिला प्रतिभागी है जिनके जिंदगी का सफर देश की सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल है। आज हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल की रहने वालीं जिम्नास्ट प्रणति नायक की जो टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाने को तैयार हैं।

PunjabKesari

बस ड्राइवर की बेटी प्रणति नायक उतरेगी टोक्यों ओलंपिक के महाकुंभ में
प्रणति नायक पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले की रहने वाली हैं, वो एक बेहद सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता बस ड्राइवर हैं, जिन्होंने मुश्किलों के बावजूद अपनी बेटी का सपना पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज उनकी बेटी के पास ओलंपिक का टिकट है। वहीं, प्रणति की मां का कहना है कि वह बचपन से ही ऊर्जावान थीं और वह इधर-उधर उछल-कूद करती रहती थीं. बाद में इसे चैनलाइज किया और प्रणति ने अपने खेल से प्रभावित किया।

PunjabKesari

जिम्नास्ट प्रणति नायक ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इवेंट में पदक जीते हैं। दिल्ली से पहले वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) कॉम्प्लेक्स कोलकाता में अभ्यास कर रही थीं। प्रणति ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इवेंट में पदक जीते हैं।  दिल्ली से पहले वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) कॉम्प्लेक्स कोलकाता में अभ्यास कर रही थीं।

 2019 में एशियन आर्टिस्टिक चैंपियनशिप में ब्राउन मेडल ले चुकी है प्रणति नायक
 प्रणति नायक टोक्यो ओलंपिक में महिला ऑल-राउंड इवेंट में हिस्सा लेंगी। 26 साल की प्रणति ने 2019 में एशियन आर्टिस्टिक चैंपियनशिप में ब्राउन मेडल हासिल किया था। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए कॉन्टिनेंटल कोटा मिला है।

PunjabKesari

महिला ऑल-राउंड इवेंट में खेलेंगी प्रणति 
प्रणति पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगी और महिला ऑल-राउंड इवेंट में खेलेंगी। उनसे देश को पदक की उम्मीदें हैं जबकि उनके कोच लखन शर्मा भी उनकी जीत को लेकर आशान्वित हैं। प्रणति देश की एकमात्र महिला जिम्नास्ट हैं जो टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static