भांजी को डेट कर रहे प्रभुदेवा, जल्द रचा सकते हैं शादी !

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 02:27 PM (IST)

प्रभुदेवा का नाम दुनिया के टाॅप कोरियोग्राफर में शामिल है। वह अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। लेकिन इन दिनों प्रभुदेवा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खीयां बटोर रहे हैं। खबरों की मानें को प्रभुदेवा की दूसरी शादी चर्चा में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक जल्द ही प्रभुदेवा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक वेबसाइट के अनुसार प्रभुदेवा अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं। 

भांजी को कर रहे डेट

जी हां, सुनकर लगा ना झटका। खबरों की मानें तो प्रभुदेवा अपनी भांजी के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल इस पर अभी ना तो प्रभुदेवा की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि की गई है। अब देखना यह है कि सामने आई खबर महज अफवाह है या सच। 

PunjabKesari

9 साल पहले पत्नी से अलग हो गए थे प्रभुदेवा

आपको बता दें प्रभुदेवा करीब 9 साल पहले पत्नी संग विवाद के चलते अलग हो गए थे। साल 1995 में प्रभुदेवा ने रामलता से शादी की थी। रामलता इस्लाम धर्म से संबंध रखती थी। शादी के बाद रामलता ने हिंदू धर्म अपना लिया था। लेकिन रिश्ते में चल रहे विवाद के कारण दोनों 7 जुलाई 2011 को अलग हो गए थे। रामलता से प्रभुदेवा को तीन बच्चे भी हैं। जिनमें कैंसर की वजह से उनके बड़े बेटे विशाल का 2008 में निधन हो गया था। 

PunjabKesari

नयनतारा संग रिलेशनशिप में थे प्रभुदेवा

बता दें एक्ट्रेस नयनतारा संग प्रभुदेवा के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आई थी। जब दोनों के रिश्ते के बारे में प्रभुदेवा की पत्नी को पता चला तो वह भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। वहीं साउथ में भी नयनतारा का काफी विरोध किया गया था। जिसके बाद वह प्रभुदेवा से अलग हो गई थीं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static