''राक्षस'' ने मेरी वर्जिनिटी बेच सोनाक्षी को बनाया स्टार...पूजा मिश्रा ने शत्रुघन सिन्हा पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 02:38 PM (IST)

बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघन सिन्हा एक नए विवाद में फंस गए हैं। बिग बॉस फेम पूजा मिश्रा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  पूजा की मानें तो  सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ ‘सेक्स स्कैम’ किया और उनकी वर्जिनिटी को बेचकर सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया। यह आरोप सही है या गलत लेकिन इस बयान के बाद हलचल जरुर मच गई है।


 सिन्हा परिवार ने मेरा करियर और जिंदगी कर दी  बर्बाद: पूजा

पूजा मिश्रा ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में सिन्हा परिवार पर उनके करियर और जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश करके ट्रेड करते थे और उन्होंने उनकी वर्जिनिटी को बेचकर बेटी सोनाक्षी   को स्टार बनाया। वह बताती हैं कि "उनके पिता  शत्रुघन सिन्हा करीबी दोस्त थे। एक्टर ने उनके पिता से 100 करोड़ रुपये भी लिए, इतना ही नहीं इन लोगों ने अपने ही घर पर सेक्स स्कैम भी शुरू कर दिया था"।

PunjabKesari
शत्रुघ्न क पत्नी पर भी लगाए गंभीर आरोप

पूजा ने सिन्हा परिवार को ‘दोगला’ बताते हुए कहा कि मुंबई में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उनके पिता का ब्रेनवॉश करते हुए ये बताया था कि बॉलीवुड में केवल वेश्याएं काम करती हैं। आरोप है कि  उनका पत्ता काटने और अपनी बेटी के लिए जगह बनाने के लिए पूनम सिन्हा ने ऐसा बोला था। पूजा यही नहीं रुकी उन्होंने सिन्हा परिवार पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया।

PunjabKesari
35 फिल्में चुराने का भी लगाया आरोप

पूजा ने आगे कहा- इन लोगों ने मेरा इस्तेमाल किया और बेहोशी की हालत में मेरे साथ गलत किया। इस परिवार ने मेरी वर्जिनिटी बेचकर पैसा कमाया। सोनाक्षी सिन्हा तो फैशन डिजाइनर बनने वाली थी, वो अचानक बॉलीवुड में कैसे आ गई?उनकी हमेशा यही इनसिक्योरिटी रहती थी कि कहीं मैं उनसे ज्यादा फेमस न बन जाऊं। इसी वजह से आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मेरी 35 फिल्में इन लोगों ने चुरा लीं।

PunjabKesari
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को बताया 'राक्षस'

पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा परिवार 'लालची' और 'राक्षसी' कहते हुए आरोप लगाया कि वो जबरदस्ती उनके घर में घुस जाते थे। उन्होंने कहा कि जब वह शत्रुघ्न सिन्हा के घर जन्मदिन विश करने गई थी, तब  पूनम सिन्हा ने कुछ खिला कर मुझ पर काला जादू किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा- 11 साल से मुझे सलमान ने बिग बॉस में क्यों नहीं बुलाया जबकि मैं उनसे बेहद प्यार करती हूं। क्योंकि शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा बीच में आ जाते हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static