26 साल में पहली बार Australian Fashion Week में प्लस-साइज मॉडल्स ने किया Ramp Walk

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 01:06 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक के 26 साल के इतिहास में पहली बार प्लस साइज़ मॉडल्स ने रैंप वॉक किया। बेला मैनेजमेंट के सीईओ, चेल्सी बोनर का कहना है कि वह 20 साल से इसके लिए लड़ रही थी और अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ है। हालांकि ये सब कुछ इतना आसान नहीं है।

PunjabKesari

रैंप वॉक पर प्लस साइज़ मॉडल्स का Confident देखने लायक था। इस फैशन वीक का मकसद उन महिलाओं को आकर्षित करना है जो  दुबली पतली नहीं बल्कि भारी और मोटी हैं।  Fashion Week की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग सभी मॉडल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari
 चेल्सी बोनर बताती हैं कि इस शो के लिए 60 भारी भरकम महिलाओं को चुना गया। उन्होंने कहा कि- हम एक 'पूरी नई दुनिया' में रह रहे हैं। जिस तरह से हम शरीर के बारे में सोचते हैं, जिस तरह से हम अपने बारे में सोचते हैं वह अब बहुत अलग है।

PunjabKesari
सीईओ कहती हैं कि ज्यादातर फैशन लेबल और डिजाइनर स्लिम लड़कियों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाते हैं। जिससे प्लस साइज लड़कियों के लिए बहुत ही कम विकल्प होते हैं। लेकिन अब इस धारणा को बदला जा रहा है। 2012 में अपने पति के साथ प्लस-साइज़ लेबल हार्लो की सह-स्थापना करने वाली डिज़ाइनर केरी पिएत्रोबोन ने कहा कि "फ़ैशन सभी के लिए है"।

PunjabKesari

उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने नई पहल कर ली है लेकिन बाकी देश अभी भी बहुत पीछे हैं।

PunjabKesari
दरअसल अपने 26 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि ऑस्ट्रेलियन फैशन वीक ने कर्व डिज़ाइनर को एक पूरे शो को कर्व फैशन के लिए समर्पित किया है।" चेल्सी बोनर कहती हैं कि हम प्लस साइज़ मॉडल्स का बाहें खोलकर स्वागत करने को तैयार हैं।

PunjabKesari

यूं तो पिछले कुछ वर्षों में प्लस साइज फैशन के बारे में काफी कुछ कहा जाता रहा है, लेकिन देखने की बात यह है कि कितने डिजाइनर्स ने इसे वास्तव में एक्सप्लोर किया? आज भी इन  रीयल लोगों के लिए परिधान तैयार करना और उन्हें मार्केट में लाने का काम बहुत कम लोग कर रहे हैं।

PunjabKesari

इन्क्लूसिव फैशन का अर्थ है कि यह हर बॉडी टाइप और शेप के लिए हो, न कि केवल उनके लिए, जिन्हें आदर्श रूप से दुबले-पतले या लंबे फैशन मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।’ बता दें कि बीते कुछ दिनों में कई प्लस साइज मॉडल्स ने हॉलीवुड और Bollywood दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है.

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static