मैडम जी ये सिरीयल नहीं संसद है... लोगों को पसंद नहीं आया स्मृति ईरानी का ये "रौद्र रूप "

punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 04:41 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किए जाने को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सत्तापक्ष की ओर से मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री के कई वीडियो सामने आए जिसमें उनका रौद्र रूप  देखने को मिला। हालांकि कुछ यूजर्स को उनका यह रूप पसंद नहीं आया।

PunjabKesari
दरअसल  स्मृति ईरानी ने  आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही, आदिवासी समुदाय, महिलाओं और गरीबों का अपमान किया है।  इस देश का गौरव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार किसी गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनते ही मुर्मू कांग्रेस की घृणा का केंद्र बन गयीं। कांग्रेस के पुरुष नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को ‘कठपुतली’ कहा, द्रौपदी को ‘अमंगल का प्रतीक’ कहा। 

PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष देश, गरीबों से, महिलाओं से और आदिवासियों से माफी मांगें। उन्होंने कहा- ‘‘माफी मांगो, शर्म करो।’’इस वीडियो के सामने आने के बाद स्मृति ईरानी Trollers के निशाने पर आ गई। लोगों ने कहा- "स्मृति जी महंगाई पर बोलने में आपकी जीभ जम जाती है क्या?"

PunjabKesari
वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सिरीयल नहीं है संसद है मैडम जी बहुत हो गई एक्टिंग। इसके अलावा एक यूजर ने केंद्रीय मंत्री को फटकार लगाते हुए लिखा- पहले तो आप खुद गरीब और आदिवासी बोलना बंद कर दें। क्योंकि  राष्ट्रपति गरीब नहीं होता हर चीज का श्रेय भाजपा अपने उपर ले लेती है। 

PunjabKesari

लोकसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन के भीतर ही सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक देखने को मिली। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के पास जाकर चौधरी के बयान का विरोध किया। पहले तो कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को  अनदेखा करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उन्हें नाराजगी भरे स्वर में कुछ कहा। पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे को लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static