सिर्फ पूजा के लिए नहीं सेहत के लिए भी वरदान है इस पेड़ का पत्ता, लड़ता है कई बीमारियों से
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 05:01 PM (IST)
नारी डेस्क: आजकल सोशल मीडिया पर यह दावा खूब वायरल हो रहा है कि पीपल का पत्ता नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को “खींचकर बाहर निकाल देता है । लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है इसे समझना बहुत जरूरी है। एक बात याद रखें कि देसी नुस्खे सहायक हो सकते हैं, लेकिन इलाज नहीं दिल की सेहत के लिए सही जानकारी ही असली दवा है।
सबसे पहले जान लें सच्चाई
पीपल का पत्ता सीधे तौर पर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को निकाल नहीं सकता। नसों में जमा प्लाक (cholesterol) एक मेडिकल कंडीशन है, जिसे हटाने के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज और जरूरत पड़ने पर दवाइयों की जरूरत होती है। यानी पीपल का पत्ता कोई “जादुई इलाज” नहीं है। हालांकि यह कोलेस्ट्रॉल को सीधे साफ नहीं करता, लेकिन इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो दिल और शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
पीपल के पत्ते के फायदे
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: पीपल के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में जमा गंदगी और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर रखने में सहायता मिल सकती है।
खांसी और सांस की समस्या में राहत: पीपल के पत्तों का काढ़ा पीने से खांसी,अस्थमा, सांस फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: अगर आपको गैस, कब्ज या अपच की समस्या रहती है, तो पीपल के पत्ते का सेवन फायदेमंद हो सकता है।यह पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक: कुछ आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पत्तों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
स्किन और घाव भरने में उपयोगी: पीपल के पत्तों का पेस्ट घाव भरने, त्वचा की जलन कम करने में सहायक माना जाता है।
सावधानी जरूरी
सिर्फ पीपल के पत्ते पर भरोसा करके कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल नहीं होगा बिना डॉक्टर की सलाह के कोई घरेलू उपाय ज्यादा मात्रा में न लें। अगर कोलेस्ट्रॉल हाई है, तो ब्लड टेस्ट और मेडिकल सलाह जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोजाना 30 मिनट वॉक करें, तली-भुनी चीजें कम खाएं, ओट्स, फल, सब्जियां और फाइबर बढ़ाएं। तनाव कम करें

