Parineeti Chopra चलेंगी बहन प्रियंका की राह पर! राजस्थान में लेंगी रॉयल स्टाइल में सात-फेरे

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 12:42 PM (IST)

परी और राघव सगाई के बाद से ही छाए हुए हैं। अब उनकी शादी की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस परी और आम आदमी पार्टी के नेता सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिणीति शनिवार सुबह 9:30 बजे उदयपुर पहुंचीं और वहां के लीला पैलेस में रुकी हुई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

साथ ही उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल मं रूके हुअ हैं। शनिवार की सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास मं लंच किया। इसके बाद वो होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं। बता दें इससे पहले परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी जोधपुर में रॉयल वेडिंग की थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान में ही अपनी बहन की तरह शादी करेंगी।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने की राजस्थान के पर्यटन विभाग अधिकारी से मुलाकात


यहां पर एक्ट्रेस ने पर्यटन विभाग के उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकत की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों और होटलों की जानकारी ली।  कहा तो ये भी जा रहा है कि आप नेता राघव पहले उदयपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन अब वो जयपुर आएंगे और परी के साथ शादी के वेन्यू का जायजा लेंगे। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कल यानी सोमवार को जयपुर के लिए रवाना होंगी। 13 मई को परी और राघव कीव दिल्ली में सगाई हुई थी।

PunjabKesari
परी-राघव की सगाई

एक्ट्रेस की सगाई एक बहुत ही प्राइवेट अफेयर थी। इसमें बहुत ही कम लोग आए थे। दोनों की सगाई से पहले अरदास हुई और फिर दोनों ने एक- दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। कहा जा रहा है की इस साल के अक्टूबर तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static