शादीशुदा एक्टर को दिल दे बैठी परिणीति, बोली- उसकी बीवी सब जानती हैं

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 04:57 PM (IST)

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भले ही अपनी लव लाइफ को लेकर कभी कोई बात ना की हो लेकिन वह एक्टर सैफ अली खान से बहुत प्यार करती है। जी हां, परिणीति को सैफ बेहद पसंद हैं और इस बारे में वह उनकी पत्नी करीना को बता चुकी है।

सैफ अली खान से प्यार करती है परिणीति

'कपिल शर्मा' के शो पर परिणीति ने खुद इस बात का खुलासा किया था। दरअसल, परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंची थी। फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा को किडनैप करके उनसे ज़बरदस्ती शादी का प्लान बनाती हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि असल जिंदगी में क्या कोई ऐसा है जिसे वह किडनैप करना चाहेंगी? इस पर परिणीति ने जवाब दिया था- सैफ अली खान। परिणीति ने बताया था कि वह सैफ अली खान को बेइंतहा प्यार करती है और इस बारे में वह करीना कपूर को भी बता चुकी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह प्यार उन्होंने कुछ दूरी से ही बरकरार रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Waiting.. 🎋

A post shared by Parineeti ⭒ (@parineetichopra) on Oct 8, 2020 at 5:51am PDT

खबरों के मुताबिक, परिणीति 2014 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ के नज़दीक आई थीं। फिल्म सैफ के ही प्रोडक्शन में बन रही थी हालांकि यह प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हो पाया। परिणीति का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि फिल्म हंसी तो फंसी के दौरान सिद्धार्थ और परिणीति एक-दूसरे के करीब आए थे।  इसके अलावा परिणीति किसी डायरेक्टर के प्यार में भी पड़ चुकी है हालांकि एक्ट्रेस ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की। यह तो बात हुई परिणीति की पर्सनल लाइफ की। अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी बैंकर 

परिणीति चोपड़ा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर है। प्रियंका को बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता मिलने के बाद परिणीति ने इंडस्ट्री में कदम रखा। अंबाला में जन्मी परिणीति बचपन में काफी क्यूट थी। परिणीति चोपड़ा  एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अपनी स्कूलिंग के दौरान ही परिणीति नाटक, गाने और डांस में भी भाग लिया करती थीं। फिल्मों आने से पहले परिणीति यश राज फिल्म्स में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट के तौर पर काम करती थीं। परिणीति ने साल 2011 में फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से बॉलीवुड में एंट्री ली। इस फिल्म में परिणीति स्पोर्टिंग रोल में ही दिखाई दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Throwback. Maldives. Ocean = SMILING! 🌊😍 Behind every smile there is a story. Mine is simple - I travel to an island and go diving every 3 months!! During this lockdown, lets all share some reason thats makes us smile. It could be food, family, music anything! I’m starting this challenge with my paagal friend Sanu! @mirzasaniar Also this is my lifestyle transformation without compromising on sleep and exercise! *Like me, Invisalign also believes in celebrating smiles. Therefore, now get Rs.15000 off on their world-class treatment*! Link in bio - https://bit.ly/37YgIsm *Over 8 Million smiles have been transformed by Invisalign teeth aligners and if you too want a beautiful smile like me, grab the 15K discount offer asap! Just visit the Invisalign coupon site to start the journey of your smile transformation, keep smiling! #BehindEverySmile there is an Invisalign story*! *#Invisalign #ClearAlternativeToBraces #InvisalignIndia #SmartTechnology #Nocompromise* #Throwback @invisalign_in

A post shared by Parineeti ⭒ (@parineetichopra) on Jul 1, 2020 at 11:00pm PDT

साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'इश्कजादे' के लिए उनकी खूब तारीफ हुई। आज स्लिम दिखने वाली परिणीति का वजन पहले करीब 86 किलो था। एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट फॉलो कर उन्होंने अपने वजन को कम किया। कहा जाता है कि फिटनेस के लिए परिणीति अपना देश छोड़कर ऑस्ट्रिया चली गई थी। दरअसल, परिणीति ने डिटॉक्स प्रोग्राम फॉलो किया था। यह एक वजन कम करने की विधि है, जोकि ऑस्ट्रिया में की जाती है। एक इंटरव्यू में परिणीति ने इस बारे कहा था कि अगर वो किसी और प्रोफेशन में होती तो उन्हें अपने वजन के लिए इतना नहीं सोचना पड़ता लेकिन इस फिल्ड में होने के कारण उन्हें वजन कम करना पड़ा।  अपनी सिस्टर प्रियंका की तरह परिणीति भी कारों की काफी शौकीन है। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं। परिणीति के पास जैगुआर और ऑडी जैसी कार हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static