प्रियंका की तरह परिणीति ने भी कलीरे में दिखाई अपनी लव स्टोरी, बेहद खास थे दोनों बहनों के Customized Kaleere

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 10:48 AM (IST)

किसी बॉलीवुड सेलेब की शादी हो और उसकी चर्चा 2-3 दिन तक ना चले ऐसा तो हो नहीं सकता। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर भी कुछ ऐसा ही हो रहा है उनी ग्रेंड शादी से जुड़ी हर एक डिटेल जानने के लिए लोग बेताब हैं।  परिणीति- राघव की शादी की थीम से लेकर आउटफिट तक सब कुछ बेहद खास है।

PunjabKesari
 इस बीच  परिणीति के ब्राइडल लुक की बेहद चर्चा हो रही है। बात चाहे उनके चूड़े की हो या लहंगे के घूंघट की हर चीज ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया। ऐसे में उनके खूबसूरत कलीरे ने अपने शानदार डिजाइन के चलते चर्चाएं बटोर ही ली। चलिए जानते हैं दुल्हन के इस कलीरे में क्या था खास।

PunjabKesari
परिणीति चोपड़ा की ब्राइडल चूड़े को डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किया गया था। मृणालिनी चंद्रा ने इसकी डिटेल शेयर करते हुए बताया कि यह कलीरा दोनों के प्यार का प्रतीक है। कलीरों को कस्टमाइज किया गया था जिसमें कपल के नाम के पहले अक्षर, एक ओंकार का सिम्बल, एक पंजाब माइलस्टोन, एक कॉफी मग, एक रेड लंदन बस और एक टेलीफोन बूथ शामिल हैं। 

PunjabKesari
इसके अलावा कलीरों में म्यूजिकल ओरनामेंट्स जैसे पियानो कीज, ट्रेबल क्लीफ और विंटेज ग्रामोफोन भी शामिल थे। बता दें कि परिणीति  से पहले उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा के कलीरों को भी मृणालिनी चंद्रा ने ही डिजाइन किया था। प्रियंका के कलीरों में क्रिस्‍चन धर्म के क्रॉस से लेकर भगवान शिव के त्रिशूल तक का सिम्‍बल बना हुआ था जो भगवान शिव के प्रति उनकी आस्‍था को दर्शाता है। 

PunjabKesari
यही नहीं, इन पर्सनलाइज्‍ड कलीरों के बीचों-बीच एक डिजाइन हॉलीवुड फिल्‍म ‘ब्‍यूटी एंड द बीस्‍ट’ के अंतिम सीन का भी था। इसके साथ ही प्रियंका के वेडिंग कलीरों में एक सिम्‍बल ग्रीस का भी था। यह सिम्‍बल इसलिए कलीरों में शामिल किया है क्‍योंकि ग्रीस ही वह जगह थी जहां पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static