गर्मी में बच्चों को देते हैं बर्फ का गोला? तो Parents पढ़ लें ये खबर, आपके लिए है जरूरी

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 12:35 PM (IST)

नारी डेस्क: क्या आप जानते हैं कि आठ साल से कम उम्र के बच्चों को स्लशी पीना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? हाल ही में हुए एक अध्ययन ने यह खुलासा किया है कि स्लशी (बर्फ का गोला) में मौजूद ग्लिसरोल बच्चों में गहरी बीमारी का कारण बन सकता है। तो, अगर आप अपने बच्चों के लिए स्लशी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इस चेतावनी को जरूर ध्यान में रखें! अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, और स्लशी से दूर रहें।

Slushy (बर्फ का गोला) होता क्या है?

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि Slushy या बर्फ का गोला एक ठंडा ड्रिंक होता है, यह फ्लेवर्ड आइस और ड्रिंक से बनता है, और इसका टेक्सचर ग्रैनिटास से मिलता-जुलता होता है,  स्लशी को बनाने के लिए बर्फ को छोटे टुकड़ों में क्रश करके उसमें फ्लेवर्ड सिरप या जूस मिलाया जाता है, जिससे यह ठंडा, स्वादिष्ट और पीने में बहुत ही मजेदार बनता है। इसे ज्यादातर बच्चे बहुत मजे के साथ पीते हैं।

PunjabKesari

ग्लिसरोल से हो सकता है गंभीर असर

हाल ही में  यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड के 21 बच्चों पर रिसर्च की गई, जो स्लशी (बर्फ का गोला) पीने के बाद अचानक अस्पताल पहुंचे थे। ये बच्चे दो से सात साल की उम्र के थे। डॉक्टरों ने पाया कि इन बच्चों को ग्लिसरोल की वजह से "ग्लिसरोल इन्टॉक्सिकेशन सिंड्रोम" हो गया था। इस कारण बच्चों को शॉक, blood sugar में कमी (हाइपोग्लाइसीमिया), और होश खोने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Parents Alert! आठ साल से कम उम्र के बच्चों को Slushy पीने से हो सकती है, ये घातक बीमारी!#Slushyrisks #children#Glycerolpoisoning#safetyguidelinesforkids pic.twitter.com/JJMekeiBl2

— Nari (@NariKesari) March 15, 2025

इस  Research में यह भी देखा गया कि कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका इलाज किया गया, जिसमें न्यूरोइमेजिंग , दौरे और अन्य उपचार शामिल थे। हालांकि, बच्चे पूरी तरह ठीक हो गए और उन्हें स्लशी (बर्फ के गोले) से बचने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़ें: बाल हटाने के महंगे तरीके छोड़ें, बच्चों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

ग्लिसरोल क्या है और यह क्यों खतरनाक है?

स्लशी (बर्फ का गोला) में ग्लिसरोल का इस्तेमाल उसे जमने से रोकने और तरल बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अगर बच्चे जल्दी-जल्दी स्लशी (बर्फ का गोला) पीते हैं, तो ग्लिसरोल की ज्यादा मात्रा उनके शरीर में जा सकती है, जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BBC News (@bbcnews)

माता-पिता को चाहिए जागरूकता

माता-पिता को यह समझना जरूरी है कि स्लशी (बर्फ का गोला) में ग्लिसरोल हो सकता है, जो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। ग्लिसरोल की अधिक मात्रा से बच्चों में बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्लशी (बर्फ का गोला) में ग्लिसरोल की मात्रा अलग-अलग होती है, और यह अनुमान लगाना मुश्किल होता है कि बच्चों के लिए कितनी मात्रा सुरक्षित है। इसलिए बच्चों को स्लशी (बर्फ का गोला) देने से बचना चाहिए, खासकर छोटे बच्चों को। यदि बच्चे स्लशी पीने की जिद करें, तो उन्हें जूस या पानी देना बेहतर होगा। अगर बच्चे के शरीर में असामान्य लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। विशेषज्ञों की सलाह है कि 8 साल से छोटे बच्चों को स्लशी (बर्फ का गोला) से दूर रखा जाए।

Children should completely avoid "slushy" ice drinks containing glycerol, which can make them very ill, until they are at least eight years old.

Researchers calling for official public-health advice to change studied the cases of 21 two-to-seven-year-olds who needed emergency… pic.twitter.com/iwGJKlnMED

— BBC Breakfast (@BBCBreakfast) March 12, 2025

डॉक्टरों का सुझाव: डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की उम्र के आधार पर स्लशी (बर्फ का गोला) के सेवन से जुड़ी सलाह को बदलना चाहिए, ताकि बच्चों को स्लशी से होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके।

FSA की स्वास्थ्य सलाह

वर्तमान में, खाद्य मानक एजेंसी (FSA) की सलाह है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को स्लशी (बर्फ का गोला)से पूरी तरह बचना चाहिए और 11 साल से कम उम्र के बच्चों को एक से ज्यादा स्लशी (बर्फ का गोला) नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि, डॉक्टरों और शोधकर्ताओं का मानना है कि आठ साल से कम उम्र के बच्चों को स्लशी से पूरी तरह बचाना चाहिए।

डिस्कलेमरः  यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है, किसी भी स्वास्थ्य संबंधित सलाह के लिए कृपया विशेषज्ञ से संपर्क करें।
 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static