Heart Attack से बचने के लिए करो पैरों से जुड़ा ये छोटा सा काम, टल जाएगा बड़ा खतरा

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 04:37 PM (IST)

नारी डेस्क: अक्सर लोग दिल को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज या डाइट पर ध्यान देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाना भी दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। एक हार्ट सर्जन के अनुसार, पैरों की मांसपेशियां शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियां होती हैं। जब इन्हें नियमित रूप से ट्रेन किया जाता है, तो इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल पर सकारात्मक असर पड़ता है।


कैसे पैरों की एक्सरसाइज दिल को फायदा पहुंचाती है?


जब हम पैरों की एक्सरसाइज जैसे स्क्वैट्स, वॉकिंग या साइक्लिंग करते हैं, तो शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है। इससे दिल को खून पंप करने में मदद मिलती है और Heart Attack का खतरा कम हो सकता है। पैरों की मांसपेशियां बड़ी होने के कारण वे ज्यादा ऊर्जा का उपयोग करती हैं। नियमित ट्रेनिंग से शरीर में Insulin Resistance कम हो सकती है, जिससे डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा घटता है।


वजन और फैट कंट्रोल में मदद

लेग एक्सरसाइज से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। इससे वजन और खासकर पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है, जो दिल की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। नियमित शारीरिक गतिविधि से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारियों का बड़ा कारण माना जाता है।

कौन-सी एक्सरसाइज फायदेमंद हैं?

तेज चलना (ब्रिस्क वॉक),स्क्वैट्स,साइक्लिंग, सीढ़ियां चढ़ना, लंजेस।  दिल को स्वस्थ रखने के लिए केवल डाइट ही नहीं, बल्कि नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। पैरों की मांसपेशियों की ट्रेनिंग से ब्लड सर्कुलेशन, मेटाबॉलिज्म और वजन नियंत्रण बेहतर होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। 


नोट: ध्यान रखें  अगर किसी को पहले से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static