Padma Awards 2021: सुमित्रा महाजन, सुधा सिंह, सिंधु ताई के साथ इन महिलाओं को मिला पद्म पुरस्कार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 11:16 AM (IST)

साल 2021 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार-2021 लिस्ट का ऐलान किया गया था, जिसमें जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल का नाम शामिल थे। वहीं, सोमवार की शाम साल-2020 पद्म अवॉर्ड होल्ड को सम्मानित किया गया जबकि मंगलवार को साल-2021 पद्माअवॉर्ड होल्डर को सम्मानित किया है।

पद्म विभूषण की बातें करे तो शिंजो आबे, एसपी बालासुब्रमण्यम, डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, नरिंदर सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को यह सम्मान दिया गया लेकिन इसमें महिलाओं का नाम शामिल नहीं था।

सबसे पहले जानिए पद्म भूषण सम्मान पाने वाली महिलाओं के नाम...

लिस्ट के मुताबिक, 102 लोगों को पद्म सम्मान मिला, जिसमें पद्म श्री अवॉर्ड पाने वाली 27 और पद्मभूषण अवॉर्ड पाने वाली 2 महिलाएं हैं। चलिए आपको बताते हैं पद्मश्री से सम्मानित होने वाली महिलाओं के नाम... पद्म भूषण अवॉर्ड केरल की एक भारतीय पार्श्व गायिका कृष्णन नायर शांताकुमारी और 16वीं लोकसभा में अध्यक्ष बनीं देश की दूसरी महिला सुमित्रा ताई यानि सुमित्रा महाजन को दिया गया। इसके अलावा तरूण गोगोई (मरणोपरांत), चंद्रशेखर कंबारा, नृपेंद्र मिश्र, रामविलास पासवान, केशुभाई पटेल, कल्बे सादिक, रजनीकांत देवदास श्रॉफ, तरलोचन सिंह को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

कृष्णन नायर शांताकुमारी

कृष्णन नायर शांताकुमारी को एस चित्रा के नाम से जाना जाता है। वह केरल की एक भारतीय पार्श्व गायिका और कर्नाटक संगीतज्ञ हैं। चित्रा भारतीय शास्त्रीय, भक्ति और लोकप्रिय संगीत भी गाती हैं। उन्हें पद्म भूषण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

PunjabKesari

सुमित्रा महाजन

16वीं लोकसभा में अध्यक्ष बनीं देश की दूसरी महिला सुमित्रा ताई यानि सुमित्रा महाजन 1979 से लगातार 8 बार का इंदौर से सांसद बनीं। वह देश की पहली ऐसी महिला हैं जो लोकसभा चुनावों में कभी हारीं नहीं। उन्हें भी अपने इस अतुल्य योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

अब जानते हैं पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाली महिलाओं के नाम...

खेल जगत में नाम रोशन करने वाली महिलाएं

एथलीट सुधा सिंह

इंटरनेशनल लेवल की एथलीट सुधा सिंह (Ms. Sudha Hari Narayan Singh) को देश का सर्वोच्च अवार्ड पद्मश्री से सम्मानित किया गया। साल 2003 में खेल जगत में कदम रखने वाली सुधा ने कई मुश्किलें झेली लेकिन कभी हारी नहीं। पद्मश्री के अलावा उन्हें रानी लक्ष्मीबाई और यश भारती अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

PunjabKesari

मौमा दास

2 बार की ओलंपियन रह चुकी मौमा दास को साल 2013 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में टीम गोल्ड समेत कई कॉमनवेल्थ गेम्स पदक जीत चुकी हैं। अब उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

पी अनीथा

पी अनीथा के नाम 9 एशियन चैंपियनशिप में खेलने का भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने 3 दशक तक भारत की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अब उनके इस योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री का सम्मान दिया गया।

अंशु जामसेनपा

अंशु जामसेनपा दुनिया की पहली महिला, जिन्होंने 5 दिनों में 2 बार माउंट एवरेस्ट पर फतह प्राप्त की। वह 5 बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली इकलौती भारतीय महिला हैं। उनके इस अतुल्य योगदान के लिए उन्हें  पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

बिजनेस में पहचान बनाने वाली रजनी बेक्टर

Cremica कम्पनी की मेनेजिंग डायरेक्टर मिसेज Rajni Bector को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाक से भारत आई रजनी ने महज 300 रु में 1000cr की कंपनी खड़ी कर दी, जिसकी शुरूआत उन्होंने घर पर ही बिस्कुट बनाने से की थी।

PunjabKesari

चुटनी देवी की अनोखी पहल

2021 झारखंड की चुटनी देवी (Chutni Devi) के नाम के साथ भी भारत का सर्वश्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री जुड़ गया है। एक समय ऐसा था कि जब उन्हें गांव से डायन कहकर निकाल दिया गया था। अब वह गांव में ही एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (आशा) में बतौर निदेशक कार्यरत है।

PunjabKesari

बच्चियों का जीवन संवार रही पंजाब की प्रकाश कौर

बेसहारा बच्चियों की जिंदगी रोशन करने वाली पंजाब की बीबी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) को भी गणतंत्र दिवस समारोह पर पदमश्री अवार्ड से अलंकृत किया गया।

PunjabKesari

'अनाथों की मां' सिंधु ताई सपकाल

'अनाथों की मां' सिंधुताई सपकाल एक या दो नहीं बल्कि 1400 बच्चों का सहारा बन चुकी हैं। सिंधु ताई सपकाल को महाराष्ट्र की 'मदर टेरेसा', 'अनाथों की मां सिंधुताई' कहा जाता है। उनके नाम के साथ भी पद्मश्री का सम्मान जुड़ गया है। इसके अलावा सोशल वर्कर की लिस्ट में लक्ष्मी बरुआ, Ms. Sangkhumi Bualchhuak, Niru Kumar, Ms. Birubala Rabha का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

इसके अलावा Ms. Bijoya Chakravarty, दुलारी देवी, राधे देवी, शांति देवी,Ms. Pappammal , Ms. Mridula Sinha, Guru Maa Kamali Soren और उषा यादव को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आर्ट में Bhuri Bai, Ms. Purnamasi Jani ,Ms. Sanjida Khatun, Ms. Lajwanti, Ms. Bombay Jayashri Ramnath का नाम शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static