पढ़ाई में भी टॉप, स्टाइल में भी हिट: बिकिनी तो कभी स्कर्ट पहन दिखाया ग्लैमर, 35 की कृति का स्टाइल है सुपरहिट
punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 04:05 PM (IST)

नारी डेस्क: अभिनय में अपनी खास पहचान बनाने वाली कृति सेनन ने अपने काम और खूबसूरत अंदाज से लोगों का दिल जीत रखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृति एक पढ़ाकू लड़की भी हैं? दिल्ली से अपनी स्कूलिंग के बाद उन्होंने नोएडा के एक इंस्टिट्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। हाल ही में कृति ने अपने बर्थडे वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक साफ नजर आया। अपने अलग-अलग आउटफिट्स से उन्होंने सबका ध्यान खींचा और फैंस को अपना दीवाना बना दिया।
कृति के कुछ खास स्टाइलिश लुक्स
मैक्सी स्कर्ट और क्रॉप टॉप
कृति ने हाई-वेस्ट मैक्सी स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना, जिसमें जिग-जिक वाली लेस से स्ट्रैप ऐड थे। इस ड्यूल टोन आउटफिट में सफेद लेस की डिटेलिंग थी, जो उनके लुक को और भी खास बना रही थी। आंखों पर चश्मा पहनकर उनका यह लुक बहुत ही कूल और स्टाइलिश लग रहा था।
बिकिनी और टॉप कॉम्बिनेशन
स्कर्ट-टॉप लुक के बाद कृति ने पिंक कलर की बिकिनी पहनकर भी अपनी अदाएं दिखाई। इसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग का रिप्ड टॉप पहना था, जो उनके ग्लोइंग स्किन टोन के साथ काफी सूट कर रहा था। पिंक और सफेद रंग का यह कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत और फ्रेश लग रहा था।
ये भी पढ़ें: इन Easy स्टेप्स में पाएं ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा जैसा सादगीभरा ग्लैम लुक!
पैंट और क्रॉप टॉप
एक और लुक में कृति ने सफेद रंग का स्ट्रैप स्लीव्स वाला क्रॉप टॉप पहना, जिस पर क्रिस्टल की डिटेलिंग थी। इसके साथ उन्होंने हाई-वेस्ट पैंट पहनी थी, जिस पर पांच बटन लगे थे। उनकी पैंट का लूज फिट वाला स्टाइल भी काफी आकर्षक था।
ग्लैमरस ब्रालेट टॉप
कृति ने एक फोटो में गोल्ड टोन वाला हॉल्टर नेकलाइन ब्रालेट टॉप पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग स्कर्ट के साथ कंप्लीट किया। यह लुक बेहद ग्लैमरस और आकर्षक था। इस फोटो में उनकी बहन नुपुर सेनन भी नजर आईं, जो कृति को किस करते हुए दिखीं।
कृति की बहन नुपुर का भी स्टाइल कमाल
कृति की बहन नुपुर ने भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल से फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी। टॉप बॉडी फिटेड और स्कर्ट फ्लोइंग था, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। साथ में उन्होंने ट्रांसपेरेंट चश्मा पहनकर अपने लुक को पूरा किया।
कृति सेनन ने अपनी पढ़ाई और करियर दोनों में सफलता हासिल की है, और अपने स्टाइल से भी वह हर बार सबका दिल जीतती रहती हैं। उनका यह बर्थडे वेकेशन लुक सभी लड़कियों के लिए एक स्टाइल आइडिया साबित हो सकता है।
(नोट: यह लेख सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों और जानकारी पर आधारित है।)