दिवाली पर पुलिस ने एक गरीब की खोई खुशी लौटाई वापस, पूरा किस्सा जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 02:12 PM (IST)

नारी डेक: हमारे देश में इंसानियत अभी भी जिंदा है। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने से ज्यादा दूसरों की खुशियों की चिंता करते हैं। मध्यप्रदेश में भी दिवाली के दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां बड़वानी जिले के सेंधवा में एक आदिवासी दंपति की खून पसीने की कमाई चोरी हो जाने पर पुलिस भावुक हो गई। दीपावली के मौके पर खाली हाथ दंपति और बच्चों की झोली पुलिस वालों ने अपनी ओर से उपहार मिठाई और बीस हजार रुपए से भर दी।


यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के भक्त की महाकालेश्वर मंदिर में मौत


सेंधवा तहसील के पिसनावल निवासी 30 वर्षीय धूलसिंह जाधव महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी करने गया था। करीब 3 महीने बाद वह दीपावली मनाने अपने घर लौटा था। उसने 3 महीने में कमाए हुए करीबन 52 हजार रुपए अपनी पत्नी संगीता को रखने के लिए कहा था। जब वह 19 अक्टूबर को सेंधवा के बाजार में दिवाली की खरीदारी कर रहा था तब अचानक किसी ने उसकी पत्नी के पास रखे हुए रुपए भीड़ में चुरा कर ले गया। तीन महीने की कमाई एक झटके में चले जाने पर वह काफी दुखी था और इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। 
 

यह भी पढ़ें: नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर
 

सेंधवा शहर थाने में उसकी फरियाद सुनी गई और मामला दर्ज किया गया। उसकी कहानी सुन सेंधवा के एसडीओपी अजय वाघमारे और सेंधवा शहर थाना भारी बलजीत सिंह बिसेन भावुक हो गए और उनकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने धूल सिंह और उसके परिवार को मिठाई पटाखे और नगद 20000 रुपए की सहयोग राशी दी, ताकि वह अपना त्यौहार परिवार के साथ हंसी खुशी मना सके। सेंधवा शहर थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष पाटीदार ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दो महिलाएं चिन्हित हुई है, जो चतुराई से उस आदिवासी महिला संगीता के पैसे निकाल रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों महिलाएं गिरफ्त में होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static