सलमान-सोनाक्षी की हुई शादी, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई जयमाला की तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 04:22 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों दूल्हा-दुल्हन की पोशाक में नजर आ रहे हैं। जहां सलमान शेरवानी पहने दूल्हा बने हुए है वहीं सोनाक्षी लाल रंग की साड़ी और चूड़ा पहने दुल्हन की तरह सजी हुई है। हालांकि इन तस्वीरों को फोटोशॉप्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल किया है। खुद एक्ट्रेस ने भी इन तस्वीरों को मॉर्फ्ड बताया।

PunjabKesari

वायरल हुई सलमान-सोनाक्षी की जयमाला की तस्वीरें

मगर, ऐसा लगता है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की एक मॉर्फ्ड तस्वीर इंटरनेट के लिए काफी नहीं थी। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर सलमान और सोनाक्षी की एक और तस्वीर आग की तरह फैल रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं। दोंनों ब्राइडल अटायर में है और हाथ जोड़े हुए हैं। वहीं, दोनों ने गले में जयमाला भी पहनी हुई है।

PunjabKesari

क्या है तस्वीर की सच्चाई?

दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर सलमान-सोनाक्षी नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी दुल्हनिया नताशा दलाल की है, जिसे फोटोशॉप किया गया है। एक यूजर ने एक्सपेरिमेंट करते हुए वरुण-नताशा की जगह सलमान-सोनाक्षी का चेहरा चिपका दिया।

PunjabKesari

दोनों की फेक्स फोटो देखकर लगता है कि फैंस अब सलमान को दूल्हा बनते हुए देखना चाहते हैं और उनकी शादी की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सलमान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। वहीं, ऐसी भी खबरें है कि फिलहाल सलमान यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) को डेर कर रहे हैं। वह कई बार उनके साथ स्पॉट भी हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static