Dhanush नहीं तो कौन हैं Mrunal Thakur के क्रश? Viral Video में एक्ट्रेस ने किया खुलासा
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 01:13 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच मृणाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सेलिब्रिटी क्रश को लेकर बड़ा खुलासा करती नजर आ रही हैं।
मृणाल ठाकुर ने किया अपने सेलिब्रिटी क्रश का खुलासा
बीते कुछ समय से मृणाल ठाकुर का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। यहां तक कि दोनों के डेटिंग और शादी की खबरों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि इन अफवाहों पर मृणाल और धनुष में से किसी ने भी अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसी बीच अब मृणाल ने एक इंटरव्यू में अपने क्रश को लेकर खुलकर बात की है, जिसके बाद कई अफवाहों पर विराम लगता नजर आ रहा है।
कौन हैं मृणाल ठाकुर के असली क्रश?
मृणाल ठाकुर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके एक नहीं बल्कि दो सेलिब्रिटी क्रश हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों में धनुष का नाम शामिल नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, मेरे पहले क्रश ऋतिक रोशन हैं और दूसरे क्रश शाहरुख खान। आई लव शाहरुख खान। मृणाल का यह बयान सामने आते ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं
धनुष संग क्यों जुड़ा था नाम?
दरअसल, मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग रूमर्स पिछले साल तब शुरू हुई थीं, जब ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल ने धनुष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया था। इसी के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। जब शादी की अफवाहें सामने आईं तो इन चर्चाओं को और हवा मिल गई। हालांकि, एक्ट्रेस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बाद में साफ किया था कि ये खबरें बेबुनियाद हैं और मृणाल फिलहाल अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही हैं।
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर उत्साह
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और मृणाल के फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

