कोरोना के डर से नित्यानंद ने कैलासा में आने वाले भारतीयों भक्तों पर लगाई रोक

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 03:30 PM (IST)

दुनिया भर में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए धर्मगुरु नित्यानंद  ने घोषणा की है, कि भारत से भक्तों को अपने द्वीप कैलासा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे।  नित्यानंद के ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लिखा है कि भारत के साथ-साथ ब्राजील, यूरोपीय संघ और मलेशिया के लोगों को भी अभी यहां आना प्रतिबंधित है।  

ट्वीट में नित्यानंद  ने लिखा है कि कैलासा के अलावा दुनियाभर में जहां-जहां आश्रम है उसे भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। आश्रमों में भक्तों को आने की अनुमति भी नहीं हैं। 

गौरतलब है कि रेप का आरोपी भगोड़ा स्वामी नित्यानंद ने 2019 में खुद का देश 'कैलासा' स्वंराष्ट्र का दावा किया था। नित्यानंद यहां आने वाले यात्रियों को मुफ्त वीजा भी देते हैं। हालांकि अभी तक नित्यानंद के स्वघोषित देश की सही लोकेशन नहीं बताई हैं।  

लेकिन पिछले दिनों नित्यानंद ने यहां आने की जानकारी लोगों को दी थी। नित्यानंद ने बताया कि कैलासा आने के लिए ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट लेनी होगी । इसके अलावा नित्यानंद ने कैलासा में अपनी सरकार, मंत्री, मंत्रालय समेत, बैंक, मॉल और अन्य सुविधाओं के होने का दावा कर चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static